✅ प्रकाश(Light):-
- प्रकाश वह कारक है जिसकी सहायता से हम किसी वस्तु को देखते है | प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा है
- प्रकाश हमेश सीधी रेखा में (गमन) चलती है
- निर्वात मे प्रकाश की चाल 3×108m/s या 3×105 km/s
♻ प्रकाश स्त्रोत (Light Source) – जिस वस्तु से प्रकाश निकलता है , उसे प्रकाश स्त्रोत कहते है |
♻ प्रदीप्त वस्तुऍ (Luminous Objects) – जो वस्तुएं प्रकाश उत्सर्जित करती है, प्रदीप्त या दीप्तिमान वस्तुऍ कहलाती है | जैसे सूर्य, जलती मोमबती आदि |
♻ अप्रदिप्त वस्तुऍ (Non-Luminous Objects) – जो वस्तुएं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करती है, अप्रदिप्त वस्तुएं कहलाती है | जैसे – टेबुल, कुर्सी आदि
♻ प्रकीर्णन (Scattering) – प्रकाश जब सूक्ष्मकणों पर पड़ता है तो वे कण उनपर पड़नेवाले प्रकाश की कुछ ऊर्जा का आवशोषित कर फिर उसे चारों ओर विकसित करते है | इस प्रक्रिया को प्रकीर्णन कहा जाता है |
♻ प्रकाश की किरण (Ray of Light) – एक सरल रेखा पर चलने वाले प्रकाश को प्रकाश की किरण कहते हैं
♻ प्रकाश का किरणपुंज (Beam of light) – प्रकाश की किरणों के समूह को प्रकाश का किरणपुंज कहते है | किरणपुंज के मुख्यतः तीन प्रकार होते है:-
- अपसारी किरणपुंज
- समांतर किरणपुंज
- अभीसरी किरणपुंज
♻ अपसारी किरणपुंज (Diverging beam) – इस प्रकार के किरणपुंज में प्रकाश की किरणें एक बिंदु-स्त्रोत से निकलकर फैलती चली जाती है

♻ समांतर किरणपुंज (Parallel beam) – इस प्रकार के किरणपुंज में प्रकाश की किरणें एक दूसरें के समांतर होती है

♻ अभिसारी किरणपुंज (Converging beam) – इस प्रकार के किरणपुंज में प्रकाश की किरणें एक बिंदु पर आकर मिलती है या मिलती हुई प्रतीत होती है

♻ पारदर्शी पदार्थ (Transparent Medium) – वे पदार्थ जिनसे होकर प्रकाश आसानी से पार कर जाता है , पारदर्शी पदार्थ कहलाते है है | जैसे – काँच, पानी आदि
♻ पारभाषी पदार्थ (Translucent Medium) – वे पदार्थ जो उनपर पड़नेवाले प्रकाश एक छोटे-से भाग को ही अपने में से होकर जाने देते है, परभाषी पदार्थ कहलाते है | जैसे – घिसा हुआ काँच, तेल लगा कागज आदि
♻ अपारदर्शी पदार्थ (Opaque Medium) – वे पदार्थ जो प्रकाश को अपने में से होकर नहीं जाने देते, अपारदर्शी पदार्थ कहलाते है | जैसे – लकड़ी , लोहा आदि
♻ अपारदर्शी पदार्थ (Opaque Medium) – वे पदार्थ जो प्रकाश को अपने में से होकर नहीं जाने देते, अपारदर्शी पदार्थ कहलाते है | जैसे – लकड़ी , लोहा आदि
प्रकाश का परावर्तन (Reflaction of Light) :-
प्रकाश का परावर्तन – जब प्रकाश की किरणें किसी चमकीली सतह पर पड़ती है और उसी माध्यम में लौट जाती है, तो उसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं !
♻ परावर्तन के नियम (Law of Reflection) – प्रकाश की किरण किसी सतह पर पड़कर जिन नियमों का पालन करते हुए उस सतह से परावर्तन होती है, उन नियमों को परावर्तन के नियम कहते है
प्रकाश के परावर्तन चित्र :-

किरण आरेख – प्रकाश किरणों का पथ दर्शानेवाले चित्रों को किरण-आरेख कहा जाता है
परावर्तन के नियम – प्रकाश के परावर्तन के दो नियम है !
- आपतित किरण , परावर्तित किरण तथा आपतन बिन्दु पर खींचा गया अभिलम्ब तीनों एक ही समतल में होते हैं
- आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है , <i = <r
परावर्तन के नियमों को समझने के लिए कुछ बिंदुओं को जानना बेहद जरूरी है:-
» आपतित किरण ( Incident ray )- किसी सतह पर पड़नेवाली किरण को आपतित किरण कहते है |
» आपतन बिंदु ( Point of incdence )- जिस बिंदु पर आपतित किरण सतह से टकराती है उस आपतन बिंदु कहते है
» परावर्तित किरण ( Reflected ray ) – जिस माध्यम से चलकर आपतित किरण सतह पर आती है, उसी माध्यम में लौट गई किरण को परावर्तित किरण कहते है |
» अभिलंब ( Normal ) – किसी समतल सतह के किसी बिंदु पर खींचे हुए लंब को उस बिंदु का अभिलंब कहते है |
» आपतन कोण ( Angle of Incidence ) – आपतित किरण, आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलंब से जो कोण बनाती है, उसे आपतन कोण कहते है | इसे ∠i से सूचित किया जाता है |
» परावर्तन कोण ( Angle of reflection ) – परावर्तित किरण, आपतन बिंदु पर खींचे गए अभिलंब से जो बनाती है, उसे परावर्तन कोण कहते है | इसे ∠r से सूचित किया जाता है
दर्पणों के प्रकार (Types of Mirror ):-
दर्पण दो प्रकार के होते हैं !
- समतल दर्पण (Plane Mirror)
- गोलीय दर्पण (Spherical Mirror)
समतल दर्पण द्वरा बने प्रतिबिंब की विशेषताएं :-
समतल दर्पण द्वरा बने प्रतिबिंब की निम्नलिखित विशेषताएं हैं !
- प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है !
- प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है !
- प्रतिबिंब वस्तु के अपेक्षा सीधा बंता है !
- प्रतिबिंब पार्श्विक रूप से उल्टा होता है !
- प्रतिबिंब आभासी(काल्पनिक) होता है!
- वस्तु की दूरी बराबर प्रतिबिंब की दूरी !
गोलीय दर्पण –
गोलीय दर्पण उसे दर्पण को कहते हैं जिसकी परावर्तक सतह किसी खोखले गोले का एक भाग होता है !

गोलीय दर्पण के प्रकार (Types of Spherical Mirror):-
गोलीय दर्पण दो प्रकार के होते हैं(Two Type of Spherical Mirror):-
- अवतल दर्पण ( Concave Mirror )
- उत्तल दर्पण ( Convex Mirror )
1. अवतल दर्पण ( Concave Mirror )– जिस गोलीय दर्पण का उठा हुआ भाग रंगा हुआ हो उसे अवतल दर्पण कहते हैं !
2. उतल दर्पण ( Convex Mirror ) – खोखले गोले के एक टुकड़े की भीतरी सतह को रजतित करने से अवतल दर्पण बनता है !
◐ गोलीय दर्पण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुएं: –
- ध्रुव ( Pole ) – गोलीय दर्पण के मध्यबिंदु को दर्पण का ध्रुव कहते है | इसे P से सूचित किया जाता है |
- वक्रता-केंद्र ( Centre of Curvature ) – गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उसके केंद्र को दर्पण का वक्रता-त्रिज्या कहते हैं | इसे C से सूचित किया जाता है |
- वक्रता-त्रिज्या ( Radius of curvature ) – गोलीय दर्पण जिस गोले का भाग होता है उसकी त्रिज्या को दर्पण की वक्रता-त्रिज्या कहते हैं | इसे R से सूचित किया जाता है |
- प्रधान या मुख्य अक्ष ( Principal axis )– गोलीय दर्पण के ध्रुव से वक्रता केंद्र को मिलनेवाली सरल रेखा को दर्पण का प्रधान या मुख्य अक्ष कहते है |
- फोकस दूरी ( Focal length ) – ध्रुव से फोकस की बीच की दूरी को फोकस दूरी कहते है इसे f से सूचित किया जाता है |
◕ वस्तु की दूरी (distance of the Object) – वस्तु से ध्रुव की बीच की दूरी वस्तु की दूरी कहलाता है इसे u से सूचित किया जाता है |
◕ प्रतिबिंब की दूरी (distance of the image) – प्रतिबिंब से ध्रुव की बीच की दूरी प्रतिबिंब दूरी कहलाती है इसे v से सूचित किया जाता है |
⦿ प्रतिबिंब ( Image ) – किसी बिंदु-स्त्रोत से आती प्रकाश की किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या जिस बिंदु से आती हुई प्रतीत होती है | उसे उस बिंदु-स्त्रोत का प्रतिबिंब कहते है|
☯ प्रतिबिंब दो प्रकार के होते है –
➊ वास्तविक प्रतिबिंब ( Real Image )
➋ आभासी या काल्पनिक प्रतिबिंब(Virtual or Imaginary Image)
⦿ वास्तविक प्रतिबिंब ( Real Image ) – किसी बिंदु-स्त्रोत से आती प्रकाश की किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर वास्तव में मिलाती है, उसे उस बिंदु-स्त्रोत का वास्तविक प्रतिबिंब कहते है |
नोट – वास्तविक प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेशा उलटा होता है | वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है
⦿ आभासी या काल्पनिक प्रतिबिंब( Virtual or Imaginary Image ) – किसी बिंदु-स्त्रोत से आती प्रकाश की किरणें परावर्तन के बाद जिस बिंदु से आती हुई प्रतीत होती है | उसे उस बिंदु-स्त्रोत का आभासी प्रतिबिंब कहते है |
☯ वास्तविक प्रतिबिंब(Real Image) और आभासी या काल्पनिक प्रतिबिंब(Virtual or Imaginary Image) में अंतर स्पष्ट करें :-
वास्तविक प्रतिबिंब (Real Image) | आभासी प्रतिबिंब (Virtual Image) |
---|---|
प्रकाश की किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद जब किसी बिंदु पर मिलती है तो उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहा जाता है | प्रकाश की किरणें दर्पण से परावर्तन के बाद जब किसी बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है तो उसे आभासी प्रतिबिंब कहा जाता है |
वास्तविक प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है | आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है |
वास्तविक प्रतिबिंब दर्पण के सामने बनता है | आभासी प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनता है |
वास्तविक प्रतिबिंब हमेशा उल्टा बनता है | आभासी प्रतिबिंब हमेशा सीधा बनता है |
इसका आवर्धन ऋणात्मक होता है | इसका आवर्धन धनात्मक होता है |
नोट – आभासी प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेशा सीधा होता है | लेकिन आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर नहीं प्राप्त किया जा सकता है |
☯ गोलीय दर्पण की फोकस – दूरी और उसकी वक्रता त्रिज्या में संबंध

◕ अवतल दर्पण के लिए किरण आरेखों की बनावट –
- जब आपतित किरण प्रधान अक्ष के समांतर हो, तो:-
अवतल दर्पण में प्रधान अक्ष के समांतर आती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद फोकस से गुजरती है
- जब आपतित किरण फोकस की दिशा में हो, तो:-
अवतल दर्पण में फोकस की दिशा में जाती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद प्रधान अक्ष के समांतर निकलती है
- जब आपतित वक्रता-केंद की दिशा में हो, तो:-
अवतल दर्पण में वक्रता-केंद्र की दिशा में जाती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद पुनः उसी दिशा में लौट जाती है
- जब आपतित किरण ध्रुव की दिशा में हो :-
अवतल दर्पण में ध्रुव की दिशा में जाती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद परावर्तन के दुसरे नियम को पालन करते हुए परावर्तित होती है
◕ उत्तल दर्पण के लिए किरण आरेखों की बनावट –
- जब आपतित किरण प्रधान अक्ष के समांतर हो :-
उत्तल दर्पण में प्रधान अक्ष के समांतर आती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद फोकस के दिशा से आती हुई प्रतीत होती है !
- जब आपतित किरण फोकस की दिशा में हो :-
उत्तल दर्पण में फोकस की दिशा में जाती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद प्रधान अक्ष के समांतर निकलती है !
- जब आपतित किरण वक्रता-केंद की दिशा में हो :-
उत्तल दर्पण में वक्रता-केंद्र की दिशा में जाती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद पुनः उसी दिशा में लौटती हुई प्रतीत होती है
- जब आपतित किरण ध्रुव की दिशा में हो :-
उत्तल दर्पण में ध्रुव की दिशा में जाती आपतित किरण दर्पण से परावर्तन के बाद परावर्तन के दुसरे नियम को पालन करते हुए परावर्तित होती है
⦿ अवतल दर्पण के सामने विभिन्न दूरियों पर रखी वस्तु के प्रतिबिंब
1. जब वस्तु अनंत पर हो
i. वस्तु का प्रतिबिंब फोकस पर बनेगा !
ii. प्रतिबिंब बिन्दु के आकार का बनेगा !
iii. प्रतिबिंब उल्टा और वास्तविक बनेगा !
2. जब वस्तु अनंत और वक्रता केंद्र (C) के बीच हो
i. वस्तु का प्रतिबिंब वक्रता केंद्र (C) और फोकस(F) के बीच बनेगा !
ii. प्रतिबिंब वस्तु से छोटा बनेगा !
iii. प्रतिबिंब उल्टा और वास्तविक बनेगा !
3. जब वस्तु वक्रता केंद्र (C) पर हो
i. वस्तु का प्रतिबिंब वक्रता केंद्र (C) पर ही बनेगा !
ii. प्रतिबिंब वस्तु के बराबर बनेगा !
iii. प्रतिबिंब उल्टा और वास्तविक बनेगा !
4. जब वस्तु वक्रता केंद्र (C) और फोकस (F) के बीच हो
i. वस्तु का प्रतिबिंब अनंत और वक्रता केंद्र (C) के बीच बनेगा !
ii. प्रतिबिंब वस्तु से बड़ा बनेगा !
iii. प्रतिबिंब उल्टा और वास्तविक बनेगा !
5. जब वस्तु फोकस(F) पर हो
i. वस्तु का प्रतिबिंब अनंत पर बनेगा !
ii. प्रतिबिंब वस्तु के अपेक्षा बहुत ही बड़ा बनेगा !
iii. प्रतिबिंब उल्टा और वास्तविक बनेगा !
6. जब वस्तु फोकस(F) और ध्रुव(P) के बीच हो
i. वस्तु का प्रतिबिंब दर्पण के पीछे बनेगा !
ii. प्रतिबिंब वस्तु से बड़ा बनेगा !
iii. प्रतिबिंब सीधा और आभसी (काल्पनिक) बनेगा !
⦿ उत्तल दर्पण के सामने विभिन्न दूरिओं पर रखी वस्तु के प्रतिबिंब :-
1. जब वस्तु अनंत पर हो:-
i. प्रतिबिंब फोकस पर बनेगा |
ii. प्रतिबिंब वस्तु से बहुत ही छोटा होगा |
iii. प्रतिबिंब आभासी और सीधा होगा
2. जब वस्तु अनंत और उत्तल दर्पण के ध्रुव के बीच स्थित हो:-
i. प्रतिबिंब आभासी और सीधा होगा |
ii. प्रतिबिंब वस्तु से छोटा होगा |
iii. प्रतिबिंब ध्रुव और फोकस के बीच बनेगा
☯ अवतल दर्पण का चिन्ह परिपाटी:-
- वस्तु दूरी ( u ) = –ve
- फोकस दूरी ( f ) = –ve
- वस्तु ऊॅचाई ( ho ) = +ve
- वक्रता त्रिज्या ( R ) = – ve
☯ प्रतिबिंब – वास्तविक तथा उल्टा
- प्रतिबिंब दूरी ( v ) = –ve
- प्रतिबिंब उँचाई ( hi ) = –ve
☯ प्रतिबिंब – आभासी तथा सीधा
- प्रतिबिंब दूरी ( v ) = + ve
- प्रतिबिंब उँचाई ( hi ) = +ve
☯ उत्तल दर्पण का चिन्ह परिपाटी
- वस्तु दूरी ( u ) = –ve
- फोकस दूरी ( f ) = + ve
- वस्तु ऊँचाई ( ho ) = + ve
- वक्रता त्रिज्या ( R ) = +ve
- प्रतिबिंब दूरी ( v ) = +ve
- प्रतिबिंब उँचाई ( hi ) = + ve
☯ दर्पण सूत्र ( Mirror Formula )
गोलीय दर्पण के लिए वस्तु दूरी (u), प्रतिबिंब दूरी (v) और फोकस-दूरी (f) के बीच के संबंध को एक सूत्र से बताया जा सकता है | जिसे दर्पण सूत्र कहा जाता है
दर्पण सूत्र(Mirror Formula)

आवर्धन ( Magnification ):-
प्रतिबिंब की उँचाई और वस्तु की उँचाई के अनुपात को आवर्धन कहा जाता है | आवर्धन को m से सूचित किया जाता है

नोट:-
- आवर्धन ॠणात्मक हो तो प्रतिबिंब वास्तविक तथा उल्टा होगा |
- यदि आवर्धन धनात्मक हो तो प्रतिबिंब के आकार वस्तु के आकार के बराबर होगा
कक्षा 10वीं बोर्ड से संबंधित वायरल Chapter Wise Objective MCQs के लिए Active Links पर क्लिक करें
Class 10th Chapter Wise MCQs Live Test | Quick Links |
---|---|
वास्तविक संख्या (Real Number) | Active Links |
बहुपद (Polynomial) | Active Links |
दो चर वाले रैखिक समीकरण | Active Links |
समान्तर श्रेणी(A.P) | Active Links |
त्रिकोणमिति | Active Links |
सांख्यिकी (Statistics) | Active Links |
प्रायिकता (Probability) | Active Links |
प्रकाश का परावर्तन (Reflaction of Light) | Active Links |
प्रकाश का अपवर्तन (Refraction of Light) | Active Links |
मानव नेत्र (Human Eye) | Active Links |
रासानिक अभिक्रिया और समीकरण (Chemical Reactions and Equations) | Active Links |
अम्ल , भस्म और लवण (Acid , Bases and Salts) | Active Links |
जैव प्रक्रम (Life Process) | Active Links |
यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय और विकास | Active LinKs |
कक्षा 10वीं बोर्ड से संबंधित Pdf Study Notes के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें
Class 10th Free Pdf Notes | Quick Links |
---|---|
वास्तविक संख्या (Real Number) | Active Links |
बहुपद (Polynimial) | Active Links |
द्विघात समीकरण (Quadratic Equation) | Active Links |
प्रकाश का परावर्तन (Reflaction of Light) | Active Links |
BSEB Class 10th Previous Year V.V.I Objective Questions Bank Model Set |
Subject | Model Set | Live Test |
---|---|---|
गणित (Math) | Model Set – 01 | Active Links |
गणित (Math) | Model Set – 02 | Active Links |
विज्ञान (Science) | Model Set – 01 | Active Links |
विज्ञान (Science) | Model Set – 02 | Active Links |
BSEB Matric Official Model Paper 2025 Download Now PDF |
Subject ( विषय ) , Model Paper | Download |
---|---|
गणित (Mathematics) | Click Here |
विज्ञान (Science) | Click Here |
सामाजिक विज्ञान (Social Science) | Click Here |
हिन्दी (Hindi MT) | Click Here |
संस्कृत (Sanskrit) | Click Here |
नन हिन्दी (Non-Hindi) | Click Here |
उर्दू (Urdu-MT) | Click Here |
अंग्रेजी (English) | Click Here |
मैथिली (Maithili MT) | Click Here |
BSEB Matric Official Model Paper 2024 Download Now PDF |
Subject ( विषय ) , Model Paper | Download |
---|---|
गणित(Mathematics) | Click Here |
विज्ञान(Science) | Click Here |
सामाजिक विज्ञान (Social Science) | Click Here |
हिन्दी(Hindi MT) | Click Here |
संस्कृत(Sanskrit) | Click Here |
नन हिन्दी(Non-Hindi) | Click Here |
उर्दू(Urdu-MT) | Click Here |
अंग्रेजी (English) | Click Here |
मैथिली (Maithili MT) | Click Here |
Class 10th Math NCERT Book Download Pdf Hindi Medium |
Chapter | Chapter Name |
---|---|
Chapter-01 | वास्तविक संख्याएं |
Chapter-02 | बहुपद(Polynomials) |
Chapter-03 | दो चार वाले रैखिक समीकरण युग्म |
Chapter-04 | द्विघात समीकरण |
Chapter-05 | समान्तर श्रेणियाँ |
Chapter-06 | त्रिभुज ( Tringles ) |
Chapter-07 | निर्देशांक ज्यामिति |
Chapter-08 | त्रिकोणमिति |
Chapter-09 | त्रिकोणमिति के कुछ अनुप्रयोग |
Chapter-10 | वृत्त ( Circle ) |
Chapter-11 | रचनाएँ |
Chapter-12 | वृतों से सबंधित क्षेत्रफल |
Chapter-13 | पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन |
Chapter-14 | संख्यिकी ( Statistics ) |
Chapter-15 | प्रायिकता ( Probability ) |
website -: Galobal Gyan || You Tube :- Padhai Door Se
YouTube Video:– https://youtu.be/jxo3DVtdjkk?si=ul9x2deHhpkIzPvV
Chapter Wise Online Live Test और Viral Notes के लिए galobalgyan.com पर विज़िट करें
प्रकाश का परावर्तन (Reflaction of Light) Download pdf Notes
वेबसाइट पर विज़िट करने के लिए धन्यवाद

My Name is Midhat Batool and I am the Content writer and Orther for educational Creator.I frequently write and create a meaningfull essay for any subject with is related to science 6th to 10th Class subjects. I am so gladeto do this.