Class 10th गणित(Mathematics) में आने वाले फाइनल मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए बहुपद (Polynomial) के सभी वायरल और इंपोर्टेन्ट सूत्र(Formula), और टॉपिक वाइज सभी VVI सब्जेक्टिव प्रश्नों को शामिल किया गया है , ताकि किसी भी Students को फाइनल मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में बहुपद (Polynomial) चैप्टर से एक भी प्रश्न नहीं छूटे अगर आप मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 400+ अंक प्राप्त करना कहते हैं , तो वास्तविक संख्या(Real Number) चैप्टर के सारे महत्वपूर्ण प्रश्नों को बार -बार practics जरूर करें!
⏩बहुपद(Polynomial)
बहुपद(Polynomial):- aₒ + a₁𝑥 + a₂𝑥² +……… +aₙ𝑥ⁿ के रूप का कोई बीजीय व्यंजक बहुपद (Polynomial) कहलाता है:-
where:- aₒ, a₁, a₂,………,aₙ वास्तविक संख्याएँ (Real numbers) हैं और aₙ ≠ 0 तथा n एक अऋणात्मक पूर्णांक (Positive integer) है:-
aₒ, a₁, a₂,………,aₙ को बहुपद का गुणांक (Coefficients) कहते हैं और 𝑥 के उच्चतम घात (Highest power) n को बहुपद का घात (Power, or Index, or Degree) कहते हैं:-
⏩बहुपद का मानक रूप (Standard form of a polynomial):-
𝑥 में बहुपद को मानक रूप कहा जाता है यदि 𝑥 के घात या तो आरोही क्रम या अवरोही क्रम (Increasing order or Decreasing order) में हों :-
⏩बहुपद के प्रकार (Types of polynomial):-
1. एकपदी बहुपद (Monomial polynomial):-जिस बहुपद में एक ही पद रहता है एकपदी बहुपद (Monomial polynomial) उसे कहते हैं:-
2. द्विपदी बहुपद (Binomial polynomial):-दो पद वाले बहुपद को द्विपदी बहुपद (Binomial polynomial) कहते हैं:-
3. त्रिपदी बहुपद (Trinomial polynomial):-तीन पदों वाले बहुपद को त्रिपदी बहुपद (Trinomial polynomial) कहते हैं:-
4. शून्य बहुपद (Zero polynomial): जिस बहुपद के सभी गुणांक शून्य होते हैं उसे शून्य बहुपद (Zero polynomial) कहा जाता है, P(𝑥) = 0, घात अपरिभाषित होता है:-
5. अचर बहुपद (Constant polynomial):-जिस बहुपद में सिर्फ एक ही पद हो और जो किसी वास्तविक संख्या (Real number) के बराबर हो, उसे अचर बहुपद (Constant polynomial) कहते हैं:-
⏩बहुपद का घात (Power/Degree of Polynomial)
1. रैखिक (एक घातीय) बहुपद (Linear Polynomial): जिस बहुपद का अधिकतम घात 1 हो रैखिक (एक घातीय) बहुपद (Linear Polynomial) कहलाता है ।
▶️ व्यापक रूप:- a𝑥 + b, a ≠ 0
▶️ हलों की संख्या = 1
▶️ अधिकतम घात = 1
2. द्विघात (द्विघातीय) बहुपद(Quadratic Polynomial)-: जिस बहुपद का अधिकतम घात 2 हो उसे द्विघात (द्विघातीय) बहुपद (Quadratic Polynomial) कहते हैं ।
▶️ व्यापक रूप: a𝑥² + b𝑥 + c , a ≠ 0
▶️ हलों की संख्या = 2
▶️ अधिकतम घात = 2
3. त्रिघात/त्रिघातीय बहुपद(Cubic Polynomial)-: जिस बहुपद का अधिकत्म घात तीन (3) हो उसे त्रिघात/त्रिघातीय बहुपद (Cubic Polynomial) कहते हैं :-
▶️ व्यापक रूप:- a𝑥³ + b𝑥² + c𝑥 + d , a ≠ 0
▶️ हलों की संख्या = 3
▶️ अधिकतम घात = 3
⏩बहुपद का मान (Value of polynomial):-
बहुपद का मान (Value of polynomial):- मान लिया कि P(𝑥), 𝑥 में एक बहुपद है और एक a वास्तविक संख्या (Real number) है:-
• तब P(𝑥) में 𝑥 के स्थान पर a रखने से बहुपद का जो मान प्राप्त होता है, उसे 𝑥 = a पर बहुपद का मान कहते हैं और इसे P(a) से व्यक्त करते हैं और इसका गुणनखंड (𝑥– a) होगा :-
• तब P(𝑥) में 𝑥 के स्थान पर –a रखने से बहुपद का जो मान प्राप्त होता है, उसे 𝑥 = –a पर बहुपद का मान कहते हैं और इसे P(–a) से व्यक्त करते हैं और इसका गुणनखंड (𝑥 + a) होगा :-
• बहुपद के शुन्य या शुन्यक (Zero of a polynomial):-संख्या “a” बहुपद का शून्य कहलाता है यदि P(𝑥) = 0 अर्थात यदि बहुपद P(𝑥) का मान 𝑥 = a पर शून्य है:-
⏩Note:-
(i) रैखिक बहुपद में अधिकतम शुन्यकों की संख्या 1 होगी
(ii) द्विघात बहुपद में अधिकतम शुन्यकों की संख्या 2 होगी
(iii) त्रिघात बहुपद में अधिकतम शुन्यकों की संख्या 3 होगी
⏩द्विघात बहुपद और त्रिघात बहुपद के सबसे महत्वपूर्ण सूत्र
⏩द्विघात बहुपद के सबसे महत्वपूर्ण सूत्र
▶️ व्यापक रूप: a𝑥² + b𝑥 + c , a ≠ 0
▶️
▶️
▶️ द्विघात बहुपद = k[𝑥² – (α + β)𝑥 + α·β]
⏩त्रिघात बहुपद के सबसे महत्वपूर्ण सूत्र
▶️ व्यापक रूप:- a𝑥³ + b𝑥² + c𝑥 + d , a ≠ 0
▶️
▶️
▶️
▶️ त्रिघात बहुपद = 𝑥³ — (α + β + γ)𝑥² + (α·β + β·γ + γ·α)𝑥 — αβγ
⏩Some Important Algebric Formula:-
▶️ a² + b² = (a + b)² — 2ab
▶️ a² + b² = (a — b)² + 2ab
▶️ (a + b)² or (a + b)(a + b) = a² + b² + 2ab
▶️ (a — b)² or (a — b)(a — b) = a² + b² — 2ab
▶️ a³ + b³ = (a + b)(a² — ab + b²)
▶️ a³ — b³ = (a — b)(a² + ab + b²)
अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल होम पेज पर विज़िट करें 👉🏿 galobalgyan.com
आने वाले फाइनल मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए
चैप्टर वाइज वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here
मॉडल सेट के वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here