| कक्षा 10वीं के बिहार मेट्रिक बोर्ड की Annual परीक्षा में पिछले कई वर्षों से पूछे गए रसायन शास्त्र के अध्याय-01, रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण (Chemical Reaction And Equations) के सभी महत्वपूर्ण एवं बार-बार पूछे जाने वाले सब्जेक्टिव प्रश्न इस अध्याय में शामिल किए गए हैं इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी छात्र से इस अध्याय का कोई महत्वपूर्ण प्रश्न न छूट और परीक्षा में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर सके इसीलिए क्लास 10th के सभी विद्यार्थी को सलाह दी जाती है कि वे इस अध्याय को बार-बार अभ्यास और पुनरावृति अवश्य करें ताकि वह परीक्षा में अच्छे से अच्छे अंक हासिल कर सके! |
| रासायनिक अभिक्रिया एवं समीकरण (Chemical Reaction And Equations) |
|---|
| अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 1. निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करें।[2013A, 2017AII] CO₂ + H₂O → C₆H₁₂O₆ + H₂O + O₂ उत्तर – 6CO₂ + 12H₂O → C₆H₁₂O₆ + 6H₂O + 6O₂ 2. निम्न समीकरण को संतुलित करें।[2015C] NaOH + CO₂→ Na₂CO₃ + H₂O उत्तर – 2NaOH + CO₂ → Na₂CO₃ + H₂O 3. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण को संतुलित करें:-[2014AI] MnO₂ + HCl → MnCl₂ + H₂O + Cl₂ उत्तर – MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + 2H₂O + Cl₂ 4. निम्न रासायनिक समीकरण को संतुलित करें :[2012A] HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O उत्तर – 2HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O 5. निम्नलिखित समीकरण को संतुलित करें।[2011A] Fe₂O₃ + 2Al → 3Al₂O₃ + 2Fe उत्तर – 3Fe₂O₃ + 6Al → 3Al₂O₃ + 6Fe 6. Mn तनु HNO₃ से प्रतिक्रिया कर कौन-सी गैस बनाती है, समीकरण दें।[2014C] उत्तर – Mn + 2HNO₃ → Mn(NO₃)₂ + H₂ हाइड्रोजन गैस बनाता है। 7. मैग्नेशियम ऑक्सीजन से संयोग कर क्या बनाता है? समीकरण दें।[2013A] उत्तर – 2Mg + O₂→ 2MgO [मैग्नेशियम ऑक्सीजन बनाता है।] 8. क्या होता है जब लाल तप्त लोहे पर जलवाष्प प्रवाहित किया जाता है? समीकरण दें।[2013A] उत्तर – 3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂ Fe₃O₄ बनता है। 9. सोडियम जल से संयोग कर क्या बनाता है? समीकरण दें।[2012A] उत्तर –2Na + 2H₂O→ 2NaOH + H₂ सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन गैस बनाता है। 10. भोजन का पाचन किस प्रकार की अभिक्रिया है?[2015AII] उत्तर – ऑक्सीकरण (उपचयन) अभिक्रिया। 11. खाद्य पदार्थों में विकृत गंधिता कैसी होती है?[2017AI] खाद्य सामग्रियों में उपस्थित वसा तेल को काफी समय तक वायू में छोड़ देने पर यह वायु के ऑक्सीजन द्वारा उपचयित हो जाती है और यह विकृतगंधी हो जाती है । लघु उत्तरीय प्रश्न 1. निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।[2020AI] (a) सोडियम सल्फेट, बेरियम क्लोराइड के साथ अभिक्रिया करता है। उत्तर – Na₂SO₄ + BaCl₂ → 2NaCl + BaSO₄ (सोडियम सल्फेट) (बेरियम क्लोराइड) (सोडियम क्लोराइड) (बेरियम सल्फेट) (b) कैल्सियम हाइड्रोक्साइड कार्बन डायक्साइड के साथ अभिक्रिया करती है। उत्तर – Ca(OH)₂ + CO₂ → CaCO₃ + H₂O (कैल्सियम हाइड्रोक्साइड) (कार्बन डायक्साइड) (कैल्सियम कार्बोनेट) (जल) 2. निम्न अभिक्रियाओं के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।[2020AII, 2024AII] (a) जिंक + सिल्वर नाइट्रेड → जिंक नाइट्रेट + सिल्वर उत्तर – Zn + 2AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ + 2Ag (जिंक) (सिल्वर नाइट्रेट) (जिंक नाइट्रेट) (सिल्वर) (b) सोडियम + जल → सोडियम हाइड्रोक्साइड + हाइड्रोजन उत्तर – 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂ (सोडियम) (जल) (सोडियम हाइड्रोक्साइड) (हाइड्रोजन) 3. इन अभिक्रियाओं के लिए समीकरण लिखिए[2018AI] (i) भाप के साथ लोहा उत्तर – (i) 3Fe(s) + 4H₂O(g) ⇌ Fe₃O₄ + 4H₂↑ (ii) जल के साथ कैल्सियम उत्तर – (ii) Ca(s) + 2H₂O(l) ⇌ Ca(OH)₂ + H₂↑ 4. निम्नलिखित अभिक्रियाओं के उनकी अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।[2018S] (a) जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट अवक्षेप बनाते हैं। उत्तर –(a) BaCl₂(l) + Na₂SO₄(l) → 2NaCl (l) + BaSO₄(s) (b) सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं। उत्तर – (b) NaOH(l) + HCl(l) → NaCl(l) + H₂O(l) 5. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है?[2014AI, 2016AI, 2022AI, 2022AII, 2024AI] उत्तर – संतुलित रासायनिक समीकरण वह जिसमें समीकरण के दोनों ओर (अभिकरकों और उत्पादों) प्रत्येक तत्व के परमाणु की संख्या बराबर होती है । उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं । उदाहरण:– H₂ + O₂ → 2H₂O 6. रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है? उत्तर – द्रव्यमान संरक्षण के नियम अनुसार रासायनिक अभिक्रियाओं में अभीकारकों एवं उत्पादों के द्रव्यमान समान होते हैं, इसीलिए अभीकारकों एवं उत्पादों के द्रव्यमान को समान करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है । 7. निम्नलिखित समीकरणों को संतुलित कीजिए।[2013C, 2022AI] (i) H₂ + O₂ → H₂O उत्तर – 2H₂ + O₂ → 2H₂O (ii) Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂ उत्तर – 3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂ (iii) Mg + HCl → MgCl + H₂ उत्तर – Mg + 2HCl → MgCl₂ + H₂ (iv) Al(s) + H₂SO₄(aq) → Al₂ (SO₄)₃ (aq) + H₂ (g) उत्तर – 2Al(s) + 3H₂SO₄(aq) → Al₂(SO₄)₃ (pq) + 3H₂ (g) 8. सोडियम हाइड्रॉक्साइड के विलयन में क्षारक को आधिक्य में मिलाने पर (OH‾) आयन की सांद्रता किस प्रकार प्रभावित होती है?[2024AI] उत्तर – सोडियम हाइड्रॉक्साइड के घोल में अतिरिक्त क्षार जोड़ने का अर्थ है अधिक हाइड्रॉक्साइड आयनों (OH‾) का जोड़ना। इससे हाइड्रॉक्साइड आयनों (OH‾) की सांद्रता बढ़ जाएगी । 9. निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।[2019AI] (a) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल जिंक के साथ अभिक्रिया करता है। उत्तर – तनु सल्फ्यूरिक अम्ल जिंक के साथ अभिक्रिया कर जिंक सल्फेट और H₂ गैस मुक्त करता है। Zn + H₂SO₄ → ZnSO₄ + H₂↑ (b) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नेशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करती है। उत्तर – तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नेशियम की पट्टी के साथ अभिक्रिया कर मैग्नेशियम क्लोराइड और H₂ गैस उत्पन्न करता है। Mg + 2HCl → MgCl₂ + H₂ ↑ 10. रासायनिक समीकरण से प्राप्त होने वाली तीन सूचनाओं को लिखें।[2025AI] उत्तर – रासायनिक समीकरण से प्राप्त होने वाली तीन सूचनाएँ निम्नलिखित हैं- (i) अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों (अभिकारकों और उत्पादों) के नाम (ii) उनके प्रतिकों/सूत्रों के बारे में जानकारी मिलती है। (iii) अभिक्रिया में अणुओं के अनुपात के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। 11. हाइड्रोजन आयन (H⁺) जल में किस रूप में विद्यमान रहते हैं?[2023AI] उत्तर – जलीय विलयन में H⁺ आयन स्वतंत्र रूप में विद्यमान नहीं होते है बल्कि H⁺ आयन H₂O के अणु में जुड़कर H₃O⁺ हाइड्रोनियम आयन के रूप में विद्यमान होते हैं। जैसे- H⁺ + H₂O → H₃O⁺ 12. अपघटन (वियोजन) अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?[2023AI] उत्तर – अपघटन (वियोजन) वह अभिक्रिया है, जिसमें किसी यौगिक के बड़े अणु टुटकर दो या दो से अधिक नए सरल यौगिक का निर्माण करते हैं, उसे अपघटन या वियोजन अभिक्रिया कहते हैं । जैसे- CaCO₃ → CaO + CO₂ 13. निम्नांकित अभिक्रियाओं में उपचयित तथा अपचयित होने वाले पदार्थों की पहचान कीजिए :-[2023AII] (i) 4Na(s) + O₂(g) → 2Na₂O(s) उत्तर – यहाँ Na सोडियम का ऑक्सीजन के साथ संयोग हो रहा है अतः सोडियम का उपचयन हो रहा है। (ii) CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O उत्तर – यहाँ CuO से ऑक्सीजन(O) का निष्कासन हो रहा है इसलिए Cu का अपचयन हो रहा है। 14. संयोजन(संश्लेषण) अभिक्रिया क्या है? एक उदाहरण दीजिए।[2013C, 2021AI] उत्तर – वह अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (तत्व या यौगिक) परस्पर संयोग करके एक नए पदार्थ का निर्माण करते हैं, नए पदार्थ का गुण मूल पदार्थ के गुण से बिल्कुल भिन्न होते हैं, जिसे संयोजन(संश्लेषण) अभिक्रिया कहते हैं । 15. विस्थापन और द्विविस्थापन अभिक्रियाओं में क्या अन्तर है? इन अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।[2020AI, 2024AII] विस्थापन (एकल विस्थापन) अभिक्रिया :– वह अभिक्रिया जिसमें किसी यौगिक में उपस्थित किसी परमाणु या परमाणुओं के समूह को किसी दूसरे परमाणु द्वारा विस्थापित कर दिया जाता है, उसे विस्थापन (एकल विस्थापन) अभिक्रिया कहते हैं । ———————————————या विस्थापन (एकल विस्थापन) अभिक्रिया :– वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अधिक क्रियाशील तत्व कम क्रियाशील तत्व को उसके यागिक से विस्थापित कर देता है, उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं । अभिक्रियाओं के समीकरण Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu द्विविस्थापन(उभय विस्थापन) अभिक्रिया :– वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो यौगिक अपने आयनों का आदान-प्रदान कर के दो नए यागिक का निर्माण करता है, उसे द्विविस्थापन(उभय विस्थापन) अभिक्रिया कहते हैं । अभिक्रियाओं के समीकरण Na₂SO₄ + BaCl₂ → BaSO₄ + NaCl 16. जब लोहे के कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबाया जाता है, तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?[2019AI, 2025AII] उत्तर – जब लोहे के कील को कॉपर सल्फेट के विलयन में डुबाया जाता है, तो इस अभिक्रिया में Fe, CuSO₄ के विलयन से Cu को विस्थापित कर देता है । CuSO₄ से FeSO₄ में परिवर्तन से कॉपर सल्फेट का नीला रंग मलीन पड़ जाता है । लोहे का कील FeSO₄ में परिवर्तन से भूरा रंग का हो जाता है। Fe(s) + CuSO₄ (aq) → FeSO₄ (aq) + Cu(s) 17. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?[2019AI] उत्तर – जिस अभिक्रिया में उत्पादन(प्रतिफल) ठोस के रूप में विलय से अलग होता है, जिसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं NaCl + AgNO₃ → AgCl + NaNO₃ 18. ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रिया क्या है? उदाहरण दीजिए।[2018AI] ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया(Exothermic Reaction):– जिन अभिक्रियाओं में उत्पाद के निर्माण के साथ-साथ ऊष्मा भी उत्पन्न होती है, उसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं। जैसे:– CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O + ऊष्मा ऊष्माशोषी अभिक्रिया(Endothermic Reaction):– जिन अभिक्रियाओं में प्रतिफल के साथ ऊष्मा का अवशोषण होता है, उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं। जैसे:– C + H₂O + ऊष्मा → CO + H₂ 19. प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण देकर समझाइए।[2011A, 2017AI] उत्तर – वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिनमें अभिकारक के परमाणु अथवा समूह किसी अन्य यौगिक के परमाणु अथवा समूह को विस्थापित कर उनका स्थान ग्रहण करते हैं, प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाता है। Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu 20. अपचयन-उपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रिया क्या है?[2016C] ————————या (रेडॉक्स) अभिक्रिया क्या है?[2016C] उत्तर – वह अभिक्रिया जिसमें अपचयन और उपचयन अभिक्रिया साथ-साथ हो, उसे अपचयन-उपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रिया कहते हैं अभिक्रियाओं के समीकरण ![]() Note :– अपचयन या अवकरण या अवकारक उपचयन या ऑक्सीकरण या ऑक्सीकारक 21. श्वसन क्रिया को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहा जाता है?[2015C] उत्तर– श्वसन क्रिया जो हमारी कोशिकाओं में निरंतर होती रहती है यह एक प्रकार की उश्माक्षेपी अभिक्रिया है। भोजन से प्राप्त कार्बोहाइड्रेट टूटने के बाद ग्लूकोज में बदल जाता है जो श्वसन अभिक्रिया में ऑक्सीजन के साथ मिलकर हमे उर्जा प्रदान करते है। चूँकि ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया में भी उर्जा निकलती है इसलिए श्वसन को भी ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते है। 22. जिंक को आयरन सल्फेट के विलयन में डालने पर क्या होता है?[2012A, 2014C] उत्तर – जिंक को आयरन सल्फेट के विलयन में डालने पर जिंक आयरन-सल्फेट के विलयन से आयरन को विस्थापित कर देता है। Zn(s) + FeSO4(aq) → ZnSO4(aq.) + Fe(s) 23. ताम्र छिलन को हवा में लंबे समय तक गर्म करने पर, उस पर काली परत चढ़ जाती है। इस पर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर उसका भूरा रंग पुनः वापस आ जाता है। यहाँ कौन-कौन सी अभिक्रियाएँ होती हैं? अभिक्रियाओं के नाम एवं समीकरण लिखें।[2022AI] उत्तर – पहली अभिक्रिया उपचयन(Oxidation) :- जब ताँबे/कॉपर (Cu) के छिलन को हवा में गर्म किया जाता है, तो यह ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके कॉपर ऑक्साइड बनाता है, जिससे उस पर काली परत चढ़ जाती है । समीकरण 2Cu + O₂ → 2CuO दूसरी अभिक्रिया रेडॉक्स अभिक्रिया(Redox Reaction): जब काले कॉपर ऑक्साइड के ऊपर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है, तो यह ऑक्सीजन को खो देता है और वापस शुद्ध ताँबे/कॉपर (Cu) बन जाता है, जिससे उसका भूरा रंग लौट आता है । इसमें अपचयन और उपचयन दोनों होते हैं । समीकरण CuO + H₂ → Cu + H₂O 24. भोजन को दुर्गंधित(खराब) होने से रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किया जा सकता हैं? [2023AI, 2024AI] उत्तर – भोजन को दुर्गंधित(खराब) होने से रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय किया जा सकता है । 1. ठंडा रखना:– भोजन को फ्रिज में रखने से बैक्टीरिया की वृद्धि धीमी हो जाती है जिससे भोजन लंबे समय तक ताजा रहता है । 2. ढककर रखना:– भोजन को हमेशा ढक कर रखें ताकि हवा, धूल और सूक्ष्मजीव उसमें ना जाए । 3. साफ सफाई का ध्यान रखना:– खाना बनाते समय और स्टोर करते समय साफ बर्तन और हाथों का उपयोग करें । 4. बार-बार गर्म करना:– पके हुए भोजन को दोबारा गर्म करने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं । 5. वायुरोधी कंटेनर का उपयोग:– भोजन को एयरटाइट डिब्बों में रखने से वह जल्दी खराब नहीं होता है । 25. विकृतिगंधिता का क्या अर्थ है? सोदाहरण लिखें।[2017A, 2021AII] उत्तर – खाद्य सामग्रियों में उपस्थित वसा तेल काफी समय के बाद वायु के ऑक्सीजन द्वारा उपचयित होती है। जिससे खाद्य सामग्रियाँ गंधयुक्त होकर खराब हो जाती है। इस प्रक्रिया को विकृतिगंधिता कहा जाता है। चिप्स आदि के पैकेट से ऑक्सीजन निकाल कर नाइट्रोजन जैसे अक्रिय गैस भर देने पर चिप्स विकृतगंधी नहीं हो पाता है। 26. विकृतगंधिता को रोकने के उपाय लिखें। Ans: विकृतगंधिता को रोकने के निम्नलिखित उपाय हैं – (i) खाद्य पदार्थों को वायुरोधी डिब्बों में रखना। (ii) खाद्य पदार्थों को ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना। (iii) खाद्य पदार्थ जैसे आलू चिप्स इत्यादि की पैकिंग में ऑक्सीजन को हटाकर उसका स्थान पर नाइट्रोजन गैस भर देते हैं। 27. लोहे को जंग से बचाने कै दो उपाय बतावें।[2019AI, 2022AI] उत्तर – लोहे को जंग से बचने के मुख्य उपाय निम्न है (i) पेंट करनाः- धातु की सतह पर पेंट करने से उस पर एक परत बन जाती है जो हवा और पानी को धातु तक पहुँचने नहीं देती। (ii) तेल या ग्रीस लगाना:- लोहा या धातु पर तेल / ग्रीस लगाने से हवा और नमी उस तक नहीं पहुँचती, इसलिए जंग नहीं लगता। (iii) गैल्वनीकरण (Zinc/जस्ता की परत चढ़ाना):- लोहे पर जिंक की परत चढ़ाई जाती है। यह परत लोहे को जंग लगने से बचाती है। (iv) मिश्रधातु बनाना (Alloying):- लोहे में क्रोमियम या निकेल मिलाकर स्टेनलेस स्टील आरस स्टील बनाया जाता है, जिस पर जंग नहीं लगती। (v) एनोडाइजिंग (Anodizing):- एल्युमिनियम जैसी धातुओं पर ऑक्साइड की मोटी परत बनाई जाती है, जिससे वे सुरक्षित रहती हैं। पर 28. संक्षारण(Corrosion) क्या है? संक्षारण रोकने के उपाय बतावें। [2013C] उत्तर – संक्षारण वह प्रक्रिया है जिसमें धातु (जैसे लोहा) हवा, नामी या रासायनिक पदार्थों के प्रभाव से धीरे-धीरे खराब होकर अपनी चमक और मजबूती को देती है जिसे हम संरक्षण कहते हैं। संक्षारण रोकने के उपाय :– (i) धातु की सतह पर तेल लगाकर- यदि लोहे की सतह पर तेल या ग्रीस की सतह जमा दीजिए तो नम वायु लोहे के संपर्क में नहीं आ पाती जिससे जंग नहीं लगता। मशीनों के पुर्जे पर ऐसा किया जाता है। (ii) एनेमल से-लोहे की सतह पर रंग रोगन की तह/परत जमाकर जंग लगने पर नियंत्रण पाया जा सकता है। बसों, कारों, स्कूटर, मोटर साइकिल, खिड़कियों, रेल गाड़ियों आदि पर एनेमल की तह ही जमाई जाती है। (iii) कलई करके-लोहे की सतह को कलई की जाती है। घी के कनस्तर एवं खाना पैक करने के डिब्बों पर ऐसा ही किया जाता है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 1. रासायनिक समीकरण क्या है? निम्नांकित समीकरण से कौन-सी सूचनाएँ प्राप्त होती हैं?[2023AII] 2SO₂ + O₂ → 2SO₃ उत्तर:– किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों के संकेत एवं सूत्रों की सहायता से उस अभिक्रिया का संक्षिप्त निरूपण रासायनिक समीकरण कहलाता है । 2SO₂ + O₂ → 2SO₃ ऊपर के रासायनिक समीकरण को देखने से यह पता चलता है कि सल्फर डाइऑक्साइड के दो अणु, ऑक्सीजन के एक अणु से अभिक्रिया करके सल्फर ट्राइऑक्साइड के 2 अणु का निर्माण करता है। 2. निम्नलिखित अभिक्रियाएँ क्या हैं? [2018AI, 2019AI] (i) संयोजन अभिक्रिया (ii) वियोजन अभिक्रिया (iii) विस्थापन अभिक्रिया (iv) द्विविस्थापन अभिक्रिया (i) संयोजन अभिक्रिया:– वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ (तत्त्व या यौगिक) परस्पर संयोग कर एकल पदार्थ का निर्माण करता है, संयोजन अभिक्रिया कहलाता है। जैसे:– C + O₂ → CO₂ (ii) वियोजन अभिक्रिया:– वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें किसी यौगिक के अणु आपस में टूटकर दो या दो से अधिक सरल यौगिक की रचना करते हैं, वियोजन अभिक्रिया कहलाते हैं । CaCO₃ → CaO + CO₂ (iii) विस्थापन अभिक्रिया:– वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अधिक क्रियाशील तत्व कम क्रियाशील तत्व को उसके यागिक से विस्थापित कर देता है, उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं । अभिक्रियाओं के समीकरण Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu Zn + CuSO₄ → ZnSO₄ + Cu (iv) द्विविस्थापन अभिक्रिया:– वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें दो यौगिक अपने आयनों का आदान-प्रदान कर के दो नए यागिक का निर्माण करता है, उसे द्विविस्थापन(उभय विस्थापन) अभिक्रिया कहते हैं । अभिक्रियाओं के समीकरण Na₂SO₄ + BaCl₂ → BaSO₄ + NaCl Q. रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। उत्तर:– जब कोई पदार्थ अकेले या किसी दूसरे पदार्थ के साथ क्रिया करके एक या एक से अधिक भिन्न गुणधर्म वाले नए पदार्थों का निर्माण करते हैं, तब उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं। अथवा, रासायनिक अभिक्रिया वह परिवर्तन होता है जिनमें नए पदार्थ बनते हैं। उदाहरणः- 2H₂ + O₂ → 2H₂O Q. अभिकारक और प्रतिफल (उत्पाद) किसे कहते हैं? अभिकारकः- रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहते हैं। प्रतिफल (उत्पाद):- रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बने पदार्थ को उत्पाद कहते हैं। उदाहरणः- 2H₂ + O₂ → 2H₂O ——अभिकारक प्रतिफल (उत्पाद) Q. रासायनिक अभिक्रिया द्वारा कौन-कौन सी सूचनाएँ प्राप्त होती हैं? उत्तर:– रासायनिक अभिक्रिया के द्वारा निम्नलिखित सूचनाएँ प्राप्त होती हैं – 1. पदार्थों की पहचान:– कौन से पदार्थ आपस में मिल रहे हैं (अभिकारक) और नया क्या बन रहा है (उत्पाद)। 2. नाम और सूत्रः– अभिक्रिया में शामिल तत्वों और यौगिकों के नाम और रासायनिक सूत्र का पता चलता है। 3. संख्या का ज्ञानः– अभिकारक और उत्पाद के कितने अणु या परमाणु भाग ले रहे हैं। 4. द्रव्यमानः– अभिक्रिया में शामिल पदार्थों के कुल भार या द्रव्यमान की जानकारी मिलती है। 5. अवस्थाः– पदार्थ किस रूप में है- ठोस (s), द्रव (l) या गैस (g)। भौतिक परिवर्तनः- इसमें कोई नई चीज़ नहीं बनती और इसे वापस बदला जा सकता है। उदाहरण:- बर्फ का पिघलना, मोम का पिघलना, काँच का टूटना, गीले कपड़ों का सूखना। रासायनिक परिवर्तनः- इसमें एक नई चीज़ बन जाती है और इसे वापस नहीं बदला जा सकता। उदाहरणः- दूध से दही बनना, लोहे पर जंग लगना, भोजन का पचना, अगरबत्ती का जलना। Q. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ़ क्यों किया जाता है? उत्तर – मैग्नीशियम रिबन की सतह पर नम वायु के प्रभाव से ‘मैग्नीशियम ऑक्साइड’ की एक सुरक्षात्मक परत जम जाती है। यह परत मैग्नीशियम को ऑक्सीजन से क्रिया करने में बाधा डालती है। इसलिए, इसे जलाने से पहले रेगमाल (sandpaper) से रगड़कर साफ किया जाता है ताकि यह आसानी से जल सके। समीकरणः– 2Mg (s) + O₂ (g) → 2MgO(s) Q. मैग्नीशियम रिबन के दहन के दौरान होने वाले दो प्रमुख प्रेक्षणों को लिखें। उत्तर – मैग्नीशियम रिबन के दहन के दौरान होने वाले दो प्रमुख प्रेक्षण निम्नलिखित हैं – 1. मैग्नीशियम रिबन चमकदार श्वेत लौ के साथ जलता है। 2. यह श्वेत चूर्ण में परिवर्तित हो जाता है, जिसे मैग्नीशियम ऑक्साइड (MgO) कहते हैं। Q. आप कैसे कह सकते हैं कि कोई रासायनिक अभिक्रिया हुई है? इसके मुख्य लक्षण लिखें। अथवा, रासायनिक अभिक्रियाओं की क्या विशेषताएँ हैं? उत्तर – कोई रासायनिक अभिक्रिया हुई है इसके मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं – (i) अवस्था में परिवर्तन (ii) रंग में परिवर्तन (iii) गैस का निकलना (iv) ताप में परिवर्तन (v) अवक्षेप का बनना Q. जब दानेदार जस्ते (Zinc) पर तनु सल्फ्यूरिक अम्ल डाला जाता है, तो क्या होता है? उत्तर – जब दानेदार जस्ते की क्रिया तनु सल्फ्यूरिक अम्ल (H₂SO₄) से कराई जाती है, तो हाइड्रोजन गैस (H₂) के बुलबुले निकलते हैं और शंक्वाकार फ्लास्क या परखनली का तापमान बढ़ जाता है (यह एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है)। Q. हमारे दैनिक जीवन में होने वाली किन्हीं चार रासायनिक परिवर्तनों के उदाहरण दें। उत्तर – हमारे दैनिक जीवन में होने वाली चार रासायनिक परिवर्तन निम्न हैं – 1. गर्मियों में कमरे के ताप पर दूध का फट जाना। 2. अंगूर का किण्वन होना। 3. श्वसन (साँस लेना)। 4. लोहे की वस्तुओं को आर्द्र छोड़ने पर जंग लगना। Q. रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। उत्तर – किसी रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थों के संकेत एवं सूत्रों की सहायता से उसे अभिक्रिया का संक्षिप्त निरूपण रासायनिक समीकरण कहलाता है उदाहरण:– (i) H₂ + Cl₂ → 2HCI (ii) 4Na + O₂ → 2Na₂O Q. अभिकारक (Reactants) और उत्पाद (Products) में क्या अंतर है? उत्तर – अभिकारक और उत्पाद में निम्नलिखित अंतर है:– |
| अभिकारक | उत्पाद(प्रतिफल) |
|---|---|
| (i) रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को अभिकारक कहते हैं । | (i) रासायनिक अभिक्रिया के फलस्वरूप बने पदार्थ को उत्पाद कहते हैं। |
| (ii) इन्हें समीकरण में तीर के निशान के बाई ओर (LHS) लिखा जाता है । | (ii) इन्हें समीकरण में तीर के निशान के दाई ओर (RHS) लिखा जाता है। |
| (iii) उदाहरण: 2H₂ + O₂ → 2H₂O (अभिकारक) | (iii) उदाहरण: 2H₂ + O₂ → 2H₂O (उत्पाद) |
| Q. रासायनिक समीकरण लिखते समय तीर(→) के निशान का क्या महत्व है? उत्तर –: रासायनिक समीकरण में तीर का निशान अभिकारकों के उत्पाद में परिवर्तन को दर्शाता है । तीर का सिरा (head) हमेशा उत्पाद की ओर होता है, जो अभिक्रिया होने की दिशा को प्रकट करता है । Q. रासायनिक समीकरण कितने प्रकार के होते हैं? उत्तर – रासायनिक समीकरण दो प्रकार के होते हैं- (i) संतुलित रासायनिक समीकरण (ii) असंतुलित रासायनिक समीकरण / कंकाली रासायनिक समीकरण Q. संतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए। उत्तर – संतुलित रासायनिक समीकरण वह है, जिसमें समीकरण के दोनों और प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान(बराबर) होती है, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं। उदाहरण:– (i) 2H₂ + O₂ → 2H₂O (ii) 2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂ Q. असंतुलित रासायनिक समीकरण किसे कहते हैं? उत्तर – असंतुलित रासायनिक समीकरण वह है, जिसमें समीकरण के दोनों और प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान(बराबर) नहीं होती है, उसे असंतुलित रासायनिक समीकरण या कंकाली रासायनिक समीकरण कहते हैं। उदाहरण:– (i) H₂ + O₂ → H₂O (ii) H₂ + Cl₂ → HCl Q. द्रव्यमान के संरक्षण का नियम लिखें। उत्तर – किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो निर्माण होता है और न ही विनाश । अर्थात् किसी भी रासायनिक समीकरण में अभिकारक का कुल द्रव्यमान, उत्पाद के कुल द्रव्यमान के बराबर होता है। Q. रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है? उत्तर – द्रव्यमान के संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण को संतुलित करना आवश्यक है। इसका अर्थ है कि अभिक्रिया के पहले (अभिकारक) एवं उसके बाद (उत्पाद) प्रत्येक तत्व के परमाणुओं की संख्या समान होनी चाहिए। Q. रासायनिक समीकरण का महत्व को लिखें। अथवा, रासायनिक समीकरण से प्राप्त होनेवाली सूचनाओं को लिखें। उत्तर – रासायनिक समीकरण का महत्व निम्नलिखित है:– (i) यह अभिकारकों एवं उत्पादों के संकेत /सूत्र की जानकारी देता है। (ii) इससे यह पता चलता है इसमें कौन-कौन-सा पदार्थ भाग ले रहा है और किस पदार्थ का निर्माण हो रहा है। (iii) यह अभिकारकों एवं उत्पादों के परमाणुओं और अणुओं की आपेक्षिक संख्याओं की जानकारी देता है। (iv) यह अभिकारकों एवं उत्पादों के मोलों के अनुपात की जानकारी देता है। (v) यह अभिकारकों एवं उत्पादों के द्रव्यमानों के अनुपात की जानकारी देता है। Q. रासायनिक समीकरणों को संतुलित करने की विधि को ‘हिट एंड ट्रायल विधि’ (Hit and Trial Method) क्यों कहते हैं? उत्तर – रासायनिक समीकरण को संतुलित करने की विधि को ‘हिट एंड ट्रायल विधि’ इसलिए कहते हैं, क्योंकि इस विधि में हम सबसे छोटी पूर्णांक संख्या के गुणांक का उपयोग करके समीकरण को संतुलित करने का प्रयत्न करते हैं, यानी हम बार-बार तब तक प्रयास करते हैं जब तक दोनों ओर परमाणु बराबर न हो जाएँ। Q. रासायनिक समीकरण में भौतिक अवस्थाओं के संकेत (s), (l), (g) और (aq) का क्या अर्थ है? उत्तर – रासायनिक समीकरण को अधिक सूचनापूर्ण बनाने के लिए इनका इनका उपयोग किया जाता है: (s): ठोस (Solid) के लिए। (l): द्रव (Liquid) के लिए। (g): गैस (Gas) के लिए। (aq): जलीय विलयन (Aqueous solution) के लिए, जब पदार्थ जल में घोल के रूप में हो। Q. रासायनिक समीकरण की सीमाओं का उल्लेख करें। उत्तर – रासायनिक समीकरण की सीमाएँ निम्नलिखित है:– 1. अवस्था का पता न चलनाः– यह नहीं पता चलता कि पदार्थ ठोस (Solid), द्रव (Liquid) या गैस (Gas) है। 2. परिस्थितियों की जानकारीः– अभिक्रिया के लिए कितना तापमान (Temperature), दबाव (Pressure) या उत्प्रेरक (Catalyst) चाहिए, यह समीकरण से सीधे नहीं दिखता। 3. रिएक्शन की गतिः– यह पता नहीं चलता कि अभिक्रिया कितनी तेज़ या कितनी धीमी हो रही है। 4. ऊर्जा का लेन-देन:– अभिक्रिया में गर्मी (Heat) बाहर निकल रही है या उसे सोखा जा रहा है, इसका पता नहीं चलता। 5. समय का ज्ञानः– अभिक्रिया को पूरा होने में कितना समय लगेगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिलती। 6. उत्क्रमणीयता (Reversibility):– यह नहीं पता चलता कि रिएक्शन दोनों तरफ (आगे और पीछे) चल सकती है या सिर्फ एक ही दिशा में। Note:- संगमरमर (Marble) का रासायनिक सूत्र CaCO₃ है। रासायनिक नामः कैल्शियम कार्बोनेट अन्य नामः चूना पत्थर, खड़िया (Limestone) Q. संयोजन अभिक्रिया और वियोजन अभिक्रिया में क्या अंतर है? उत्तर – संयोजन अभिक्रिया और वियोजन अभिक्रिया में निम्नलिखित अंतर है:– |
| संयोजन अभिक्रिया | वियोजन अभिक्रिया |
|---|---|
| (i) इसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद बनाते हैं। | (i) इसमे इसमें एक एकल अभिकारक टूटकर दो या दो से अधिक उत्पाद बनाता है। |
| (ii) यह अभिक्रिया प्रायः ऊष्माक्षेपी होती है, जिसमें ऊर्जा बाहर निकलती है। | (ii) यह अभिक्रिया प्रायः ऊष्माशोषी होती है, जिसमें ऊर्जा का अवशोषण होता है। |
| (iii) इसमें नए रासायनिक बंध बनते हैं। | (iii) इसमें पुराने रासायनिक बंध टूटते हैं। |
| (iv) इसका सामान्य रूपः A + B → AB होता है। | (iv) इसका सामान्य रूपःAB → A + B होता है। |
| (v) उदाहरणः कोयले का दहन C(s) + O₂ (g) → CO₂ (g) | (v) उदाहरणः चूना पत्थर का अपघटन CaCO₃ (s) → CaO(s) + CO₂ (g) |
| Q. जिंक (Zn) और लेड (Pb) कॉपर की अपेक्षा अधिक क्रियाशील क्यों माने जाते हैं? रासायनिक समीकरण देकर स्पष्ट करें। उत्तर :– जिंक और लेड, कॉपर की तुलना में अधिक क्रियाशील तत्व हैं क्योंकि वे कॉपर सल्फेट या कॉपर क्लोराइड के विलयन से कॉपर को आसानी से विस्थापित कर देते हैं। (i) Zn(s) + CuSO₄(aq) → ZnSO₄ (aq) + Cu(s) Q. गर्म कॉपर ऑक्साइड (CuO) के ऊपर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित करने पर क्या परिवर्तन दिखाई देता है? Ans: जब गर्म कॉपर ऑक्साइड के ऊपर हाइड्रोजन गैस प्रवाहित की जाती है, तो सतह की काली परत भूरे रंग की हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यहाँ विपरीत अभिक्रिया होती है और ऑक्सीजन का ह्रास होने से पुनः कॉपर प्राप्त हो जाता है। समीकरण:- CuO(s) + H₂(g) → Cu(s) + H₂O(l) Q. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया और ऊष्माशोषी अभिक्रिया में अंतर लिखें। उत्तर :– ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया और ऊष्माशोषी अभिक्रिया में निम्नलिखित अंतर है:– |
| ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया | ऊष्माशोषी अभिक्रिया |
|---|---|
| (i) इस अभिक्रिया में ऊष्मा या ऊर्जा बाहर निकलती (मुक्त होती) है। | (i) इस अभिक्रिया में ऊष्मा या ऊर्जा का अवशोषण होता है। |
| (ii) अभिक्रिया के दौरान आसपास के वातावरण का तापमान बढ़ जाता है। | (ii) अभिक्रिया के दौरान आसपास के वातावरण का तापमान कम हो जाता है। |
| (iii) इसमें उत्पादों की ऊर्जा, अभिकारकों की तुलना में कम होती है। | (iii) इसमें उत्पादों की ऊर्जा, अभिकारकों की तुलना में अधिक होती है। |
| (iv) उदाहरणः श्वसन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है। | (iv) उदाहरणः प्रकाशसंश्लेषण एक ऊष्माशोषी अभिक्रिया है। |
| (v) प्राकृतिक गैस का जलना या कली चूना (CaO) में पानी डालना इसके अन्य उदाहरण हैं। | (v) नाइट्रोजन और ऑक्सीजन के संयोग से नाइट्रिक ऑक्साइड (NO) का बनना इसका उदाहरण है। |
| Q. उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं? उत्तर :– वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का योग (वृद्धि) होता है, हाइड्रोजन का ह्रास (कमी) होता है या इलेक्ट्रॉन का त्याग होता है। उसे उपचयन या ऑक्सीकरण अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण: (i) 2Cu(s) + O₂(g) → 2CuO(s) (ii) 2Mg(s) + O₂ (g) → 2MgO(s) Q. अपचयन या अवकरण अभिक्रिया किसे कहते हैं? उत्तर:– वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का हास (कमी) होता है या हाइड्रोजन की वृद्धि होती है, या इलेक्ट्रॉन ग्रहण करते हैं। उसे अपचयन या अवकरण अभिक्रिया कहते हैं। उदाहरण: (i) CuO(s) + H₂ (g) → Cu(s) + H₂O(l) (ii) H₂ (g) + Cl₂ (g) → 2HCl(g) Q. विस्थापन अभिक्रिया और द्विविस्थापन अभिक्रिया में क्या अंतर है? उत्तर:– ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया और ऊष्माशोषी अभिक्रिया में निम्नलिखित अंतर है:– |
| विस्थापन अभिक्रिया | द्विविस्थापन अभिक्रिया |
|---|---|
| (i) इसमें अधिक अभिक्रियाशील तत्व, कम अभिक्रियाशील तत्व को उसके यौगिक से विस्थापित (हटा) कर देता है। | (i) इसमें दो यौगिकों के बीच आयनों का आदान-प्रदान होता है और नए यौगिक बनते हैं। |
| (ii) इसमें सामान्यतः एक तत्व और एक यौगिक अभिक्रिया करते हैं। | (ii) इसमें सामान्यतः दो यौगिक आपस में अभिक्रिया करते हैं। |
| (iii) यह अभिक्रिया तत्व की क्रियाशीलता (Reactivity) पर निर्भर करती है। | (iii) यह अभिक्रिया आयनों के विनिमय पर आधारित होती है, क्रियाशीलता श्रेणी पर नहीं। |
| (iv) इसमें केवल एक ही विस्थापन होता है। | (iv) इसमें दो विस्थापन एक साथ होते हैं। |
| (v) इसमें अवक्षेप (Precipitate) बनना अनिवार्य नहीं है। | (v) इसमें अक्सर एक अघुलनशील ठोस पदार्थ बनता है, जिसे ‘अवक्षेप’ कहते हैं। |
| (vi) उदाहरण :- Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu (यहाँ लोहा, कॉपर को हटा रहा है।) | (vi) उदाहरण :- Na₂SO₄ + BaCl₂ → BaSO₄ + 2NaCl (यहाँ आयनों की अदला-बदली हो रही है।) |
| Q. चिप्स बनाने वाले चिप्स की थैली में नाइट्रोजन गैस क्यों भरते हैं? उत्तर:– चिप्स तैलीय खाद्य सामग्री होते हैं। यदि थैली में ऑक्सीजन रहेगी, तो चिप्स का उपचयन हो है, जो चिप्स को जाएगा और वे विकृतगंधी (खराब) हो जाएंगे। नाइट्रोजन एक कम सक्रिय गैस है, उपचयित होने से बचाती है और उन्हें लंबे समय तक ताजा रखती है। Q. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है? उत्तर:– तेल एवं वसायुक्त पदार्थ बनने के कुछ घंटों के उपरांत वायु की उपस्थिति में ऑक्सीकृत हो जाने के कारण दूषित हो जाते हैं अर्थात् उनके स्वाद और गंध में परिवर्तन हो जाता है। यह प्रक्रम विकृतगंधिता कहलाता है। परंतु यदि इन खाद्य पदार्थों को बनाने के उपरान्त तुरंत ही नाइट्रोजन गैस युक्त पैकेटों में पैक कर दिया जाता है, तो विकृतगंधिता की प्रक्रिया नहीं होती और खाद्य पदार्थ संरक्षित रहते हैं। Q. उपचयन और अपचयन में क्या अंतर है? उत्तर:– उपचयन और अपचयन में निम्नलिखित अंतर है:- |
| उपचयन | अपचयन |
|---|---|
| (i) इसमें ऑक्सीजन का योग (जुड़ना) होता है। | (i) इसमें ऑक्सीजन का हास (निकलना) होता है। |
| (ii) इसमें हाइड्रोजन निकलती है। | (ii) इसमें हाइड्रोजन का योग (जुड़ना) होता है। |
| (iii) इसमें परमाणु या आयन इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं। | (iii) इसमें परमाणु या आयन इलेक्ट्रॉन ग्रहण करते हैं। |
| (iv) इसमें विद्युत ऋणात्मक तत्व का अनुपात बढ़ता है। | (iv) इसमें विद्युत ऋणात्मक तत्व का अनुपात कम होता है। |
| (v) इसमें तत्व की संयोजकता बढ़ती है। उदाहरणः– 2Cu(s) + O₂ (g) → 2CuO(s) | (v) इसमें तत्व की संयोजकता घटती है। उदाहरण:– CuO(s) + H₂ (g) → Cu(s) + H₂O(l) |
| Q. लोहे की वस्तुओं को हम पेंट क्यों करते हैं? उत्तर:– लोहा एक क्रियाशील धातु है। यह आसानी से वायु में नमी की उपस्थिति में ऑक्सीजन के साथ क्रिया करता है जिस लोहे की वस्तुओं पर भूरे रंग की एक परत (जंग) चढ़ जाती है । इस प्रक्रिया को लौह का संक्षारण या जंग लगने की प्रक्रिया कहते हैं। Q. चाँदी और ताँबे पर संक्षारण के कारण चढ़ने वाली परतों का रंग कैसा होता है? उत्तर:– चाँदी:- चाँदी के ऊपर संक्षारण के कारण काली परत चढ़ जाती है। ——–ताँबाः- ताँबे के ऊपर संक्षारण के कारण हरी परत चढ़ जाती है। Q. उदासीनीकरण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं? उत्तर:– वह अभिक्रिया जिसमें कोई अम्ल किसी भस्म के साथ अभिक्रिया करके लवण और जल बनता है उसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं। H₂SO₄ + KOH → K₂SO₄ + H₂O Q. प्रकाश-रासायनिक अभिक्रिया से क्या है? उत्तर:– वह रासायनिक अभिक्रिया जो प्रकाश की उपस्थिति में घटीत होती है, प्रकाश रासायनिक अभिक्रिया कहलाती है। Q. दहन पदार्थ (Combustion Substance) किसे कहते हैं? उत्तर:– किसी पदार्थ के ऑक्सीजन में जलने पर ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न होता है जलने की इस क्रिया को दहन कहते हैं। C + O₂ → CO₂ + ऊष्मा + प्रकाश Q. दहनशील या ज्वलनशील पदार्थ किसे कहते हैं? उत्तर:– दहन में जो पदार्थ जलता है उसे दहनशील या ज्वलनशील पदार्थ कहते हैं। जैसे:- लकड़ी , कोयला , ……..आदि Q. अदहनशील पदार्थ(Non-Combustible Substances) किसे कहते हैं ? उत्तर:– जो पदार्थ आग के संपर्क में आने पर भी दहन की क्रिया नहीं करते हैं और न ही ऊष्मा या प्रकाश उत्पन्न करते हैं, उसे अदहनशील पदार्थ कहते हैं। जैसे :- पत्थर, ईंट, मिट्टी , काँच, बालू(रेत), लोहे की कील,………..आदि Q. दहन का पोषक किसे कहते हैं? उत्तर:– जो पदार्थ दहन की क्रिया में सहायक नहीं होता है उन्हें दहन का पोषक कहते हैं। जैसे:- कार्बन डाइऑक्साइड गैस Q. दहन के क्रिया के लिए आवश्यक शर्तों को लिखें:- उत्तर:– दहन के क्रिया के लिए आवश्यक शर्त निम्नलिखित हैं:- 1. दहनशील पदार्थ की उपस्थिति 2. दहन के पोषक पदार्थ की उपस्थिति 3. ज्वलन तप की प्राप्ति Q. पेट्रोलियम गैस किसका मिश्रण है? उत्तर:– पेट्रोलियम गैस ब्यूटेन(C₄H₁₀), प्रोपेन(C₃H₈) और एथेन(C₂H₆) का मिश्रण है , पेट्रोलियम गैस का मुख्य अवयव ब्यूटेन है। |
अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल होम पेज पर विज़िट करें 👉🏿 galobalgyan.com
आने वाले फाइनल मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए
चैप्टर वाइज वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here
मॉडल सेट के वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here
