| कक्षा 10वीं के बिहार मेट्रिक बोर्ड की अंतिम परीक्षा में पिछले कई वर्षों से पूछे गए रसायन विज्ञान (CHEMISTRY) अध्याय-03 धातु और अधातु(METAL AND NON-METAL) के सभी महत्वपूर्ण एवं बार-बार पूछे जाने वाले सब्जेक्टिव वायरल प्रश्न इस अध्याय में शामिल किए गए हैं इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी छात्र एवं छात्राओं को इस अध्याय का कोई भी महत्वपूर्ण प्रश्न न छूटे और वह परीक्षा में बेस्ट स्कोर प्राप्त कर सके इसीलिए क्लास 10th के सभी विद्यार्थी को सलाह दी जाती है कि वे इस अध्याय को बार-बार अभ्यास और पुनरावृति अवश्य करें ताकि परीक्षा में अच्छे से अच्छे अंक हासिल कर सके! |
| अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 1. वह कौन-सी धातु है जिसे चाकू से काटा जा सकता है ?[2011A, 2016AII] उत्तर:– सोडियम। 2. लोहा ऑक्सीजन से संयोग कर क्या बनाता है ?[2011A] उत्तर:– लौह ऑक्साइड। 3. खनिज की व्याख्या करें।[2012C, 2026AI, 2026AII] उत्तर:–भू-पर्पटी में पाए जाने वाले तत्व यौगिक को खनिज कहते हैं ये प्राय: खानों से प्राप्त होते हैं 4. एक निष्क्रिय गैस का नाम लिखें।[2013A] उत्तर:– हीलियम (He) 5. सोडियम की परमाणु संख्या कितनी है ?[2013A, 2016AI] उत्तर:– सोडियम की परमाणु संख्या 11 है । 6. ऐसे धातु का एक-एक उदाहरण दें जो [2014AI] (i) कमरे के ताप पर द्रव हो। उत्तर:– पारा (Hg) कमरे के ताप पर द्रव है। (ii) ऊष्मा का कुचालक हो। उत्तर:– सीसा। 7. आघातवर्ध्यता किसे कहते हैं ?[2014AII] धातुओं का वह गुण जिसके कारण उन्हें पीटकर पतली चादरों में परिवर्तित किया जाता है, आघातवर्ध्यता कहलाता है । 8. उभयधर्मी ऑक्साइड का एक उदाहरण दें।[2014AII] उत्तर:– ZnO 9. कैल्शियम और जिंक में कौन अधिक अभिक्रियाशील है ?[2014AII] उत्तर:– कैल्शियम(Ca) 10. लाफिंग गैस का सूत्र लिखिए।[2014C] उत्तर:– N₂O 11. क्या लीथियम को चाकू से काटा जा सकता है ?[2014C] उत्तर:– हाँ, लीथियम को चाकू से काटा जा सकता है । 12. दो ऐसी धातुओं के नाम लिखें जो प्रकृति में मुक्त अवस्था में पायी जाती हैं।[2015AI] उत्तर:– सोना (Au) एवं प्लैटिनम (Pt) मुक्त अवस्था में पायी जाती है। 13. लौ परीक्षण में सोडियम का रंग कैसा होता है ?[2015AII] उत्तर:– पीला 14. कमरे के तापक्रम पर द्रव अवस्था में पाये जाने वाले एक अधातु का नाम लिखें।[2015AII, 2017AII] उत्तर:– ब्रोमीन (Br₂)। 15. बॉक्साइट किस धातु का मुख्य अयस्क है ?[2015AII] उत्तर:– एल्युमिनियम धातु का 16. क्या ताँबा लोहा से अधिक क्रियाशील है ?[2015C] उत्तर:– नहीं 17. सोडियम की परमाणु संख्या 11 है। इसके बाह्यतम कक्ष में कितने इलेक्ट्रॉन होंगे ?[2015C] उत्तर:– बाह्यतम कक्षा में एक(1) इलेक्ट्रॉन होते हैं । 18. एक मिश्रधातु का नाम एवं उसके संघटक का नाम लिखें।[2015C] उत्तर:– ड्यूरेलुमीन (Al, Mg, Mn एवं Cu) 19. एलुमिनियम धातु के एक प्रमुख मिश्र धातु का नाम लिखें।[2016AI] उत्तर:– बॉक्साइट 20. सोने की शुद्धता की माप किस रूप में की जाती है ?[2016AII] | उत्तर:– कैरेट या हॉलमार्का 21. कैल्शियम की परमाणु संख्या कितनी है ? [2017AII] उत्तर:– कैल्शियम की परमाणु संख्या 20 है । 22. जस्ता के दो अयस्कों के नाम एवं सूत्र लिखें।[2021AI] उत्तर:– जस्ता के दो अयस्क जिंकाइट (ZnO) और कैलेमाइन (ZnCO₃) है। |
| लघु उत्तरीय प्रश्न 1. धातु के भौतिक गुणों को लिखें।[2011C] उत्तर:– धातु के भौतिक गुण निम्नलिखित है 1. धातु चमकीला होता है 2. अधिकांश धातु कठोर होता है 3. धातु से तार बनाए जाते हैं 4. धातु से पतली चादर बनाई जाती है 5. धातु विद्युत और ऊष्मा का सुचालक होता है 6. धातु का गलनांक और क्वथनांक उच्च होता है 2. अयस्क की व्याख्या करें।[2012C, 2022AI, 2024AI, 2025AI] उत्तर:– जिन खनिजों से धातु का निष्का सन सुलभ ढंग से होता है वैसे खनिजों को अयस्क कहा जाता है सभी अयस्क खनिज होते हैं लेकिन सभी खनिज अयस्क नहीं हो सकते हैं 3. एल्युमिनियम अत्यंत क्रियाशील धातु है, फिर भी इसका उपयोग खाना बनाने वाला बरतन बनाने में क्यों करते हैं?[2015AII, 2018AI] उत्तर:– एल्युमिनियम धातु अत्यंत क्रियाशील धातु है साथ ही साथ यह विद्युत एवं ऊष्मा का सुचालक भी है । इसी ऊष्मा के सुचालकता के कारण एल्युमिनियम धातु का उपयोग खाना बनाने वाला बर्तन बनाने में किया जाता है । 4. लोहे की वस्तुओं को पेंट क्यों किया जाता है ?[2014C] उत्तर:– लोहे की वस्तुएँ, नमी की उपस्थिति में संक्षारित (जंग लगना) होती है जिससे फेरिक ऑक्साइड (Fe₂O₃) एवं फेरिक हाइड्रॉक्साइड [Fe(OH)₃] का मिश्रण होता है और वस्तुएँ कमजोर होने लगती है । इससे बचने के लिए धातु की वस्तुओं की सतह को किसी अम्ल अवरोध रंग से रंगाई कर देने से धातु वायु या किसी विलयन के प्रभाव से बच जाती है । इसलिए लोहे की वस्तुओं को पेंट किया जाता है । 5. ध्वानिक (सोनोरस) किसे कहते हैं ?[2014AII, 2017AI] उत्तर:– जब धातुएँ किसी कठोर सतह से टकराती हैं तो उनसे एक विशेष प्रकार के ध्वनि उत्पन्न होती है । इसे धातुई ध्वनि कहते हैं । इस प्रकार की धातुएँ ध्वानिक कहलाती है । स्कूल की घंटी से निकलने वाली ध्वनि, इसका उदाहरण है । 6. खनिज और अयस्क में क्या अंतर है ?[2016AI, 2020AII, 2024AII] उत्तर:– खनिज और अयस्क में निम्नलिखित अंतर है |
| खनिज | अयस्क |
|---|---|
| (i) भूपर्पटी में प्राकृतिक रूप में पाए जाने वाले तत्वों या यौगिकों को खनिज कहते हैं | (i) वे खनिज जिसमें धातुएँ आसानी से तथा कम खर्चे में प्राप्त की जा सकती है अयस्क कहते हैं |
| (ii) सभी खनिज में धातु की प्रतिशत मात्र एक समान नहीं होती है | (ii) सभी अयस्कों में धातु की प्रतिशत मात्रा पर्याप्त होती है |
| (iii) खनिजों में कुछ अशुद्धियाँ होती है जो धातु के निष्कर्षण में बाधा डालती है | (iii) अयस्कों में अशुद्धियाँ नहीं के बराबर होती है |
| (iv) सभी खनिज से धातु का निष्कर्षण नहीं हो सकता है | (iv) सभी अयस्कों से धातु का निष्कर्षण हो सकता है |
| (v) सभी खनिज अयस्क नहीं होते हैं | (v) सभी अयस्क खनिज खनिज है |
| 7. यशद लेपन किसे कहते हैं ?[2017AII] | उत्तर:– लोहे एवं इस्पात को जग से सुरक्षित रखने के लिए इसपर जस्ते की एक परत चढ़ा देते हैं । यह विधि यशदलेपन कहलाती है । 8. सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम तेल के अंदर संग्रहित किया जाता है। कारण बताइए।[2018AI] उत्तर:– ये सक्रिय धातु है जो वायु में उपस्थित ऑक्सीजन से क्रिया करके सोडियम, पोटैशियम और लीथियम ऑक्साइड बनाती है । उसी तरह पानी से क्रिया करके हाइड्रॉक्साइड तथा हाइड्रोजन उत्पन्न करती हैं। वायु में खुला छोड़ने पर आग पकड़ सकती है । इसलिए इसे मिट्टी के तेल में डुबोकर सुरक्षित रखते हैं । 9. क्या होता है, जब धातुओं की वायु में दहन होता है ? [2018AII] उत्तर:– धातुओं का वायु में दहन(जलाने) करने पर वह ऑक्सीजन से अभीक्रिया करके धातु ऑक्साइड बनती है इस अभीक्रिया में सामान्यतः ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न होता है 10. क्या होता है, जब धातुएँ जल के साथ अभिक्रिया करती हैं ? [2018AII, 2019AII] उत्तर:– धातुएँ जल के साथ अभिक्रिया कर अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्पन्न करती है । CaO जल के साथ तीव्रता से अभिक्रिया कर बुझे हुए चूने Ca(OH)₂ का निर्माण करके अधिक मात्रा में ऊष्मा उत्सर्जित करती है । CaO + H₂O → Ca(OH)₂ + ऊष्मा 11. दिये गये धातुओं की क्रियाशीलता को अवरोही क्रम से व्यवस्थित करें : [2018AII] (i) Zn (ii) Fe (iii) Ca (iv) Mg (v) K (vi) Na उत्तर:– K > Na > Ca > Mg > Zn > Fe 12. मिश्रधातु क्या होते हैं? मिश्र धातु के दो उदाहरण दें।[2019AI] उत्तर:– दो या दो से अधिक धातुओं के अनुपातिक मिश्रण से तैयार धातु मिश्र धातु कहलाती है । जैसे:– टिन, कांसा, पीतल । 13. संयोजकता से आप क्या समझते हैं?[2019AII] उत्तर:– जब कोई तत्व अपना अष्टक पूरा करने या स्थिर होने के लिए जितने इलेक्ट्रॉन साझा, ग्रहण या दान करता है, वह उसकी संयोजकता कहलाती है, किसी तत्व की संयोजकता प्रायः संयोजी इलेक्ट्रॉनों की संख्या को 8 में से घटाने पर प्राप्त होती है । 14. मैग्नीशियम की संयोजकता लिखें ।[2019AII] उत्तर:– मैग्नीशियम की परमाणु संख्या 12 है । इसका इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है । मैग्नीशियम के बाह्य कोष में इलेक्ट्रॉन की संख्या 2 है । अतः Mg के संयोजी इलेक्ट्रॉन की संख्या 2 और इसकी संयोजकता 2 है । 15. ऐनोडीकरण क्या है?[2020AI, 2024AII उत्तर:– एनोडीकरण एक प्रक्रिया है जिसमें विद्युत धारा का उपयोग करके किसी धातु के सतह पर स्थित प्राकृतिक ऑक्साइड के स्तर को और अधिक मोटा किया जाता है । 16. तन्यता किसे कहते हैं?[2021AI, 2026AI] उत्तर:– धातुओं का वह भौतिक गुण है जिससे खींच कर पतले तारों में बदला जा सकता है सोना सबसे अधिक तन्य धातु है 1 ग्राम सोने से लगभग 2 किलोमीटर लम्बा पतला तार बनाया जा सकता है 17. दो भौतिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधातु में अन्तर स्पष्ट करें।[2021AI] उत्तर:– धातु और अधातु में निम्नलिखित अंतर है |
| धातु | अधातु |
|---|---|
| (i) धातुओं में विशेष प्रकार की चमक होती है। | (i) अधातुओं में ऐसी चमक नहीं होती है । अपवाद-ग्रेफाइट, आयोडीन |
| (ii) धातुएँ प्रायः विद्युत धनात्मक होती है। | (ii) अधातुएँ प्रायः विद्युत ऋणात्मक होती है। सिर्फ हाइड्रोजन विद्युत धनात्मक होता है । |
| (iii) अधिकांश धातुएँ कठोर होती हैं | (iii) अधिकांश अधातुएँ नरम होती हैं । |
| 18. लोहा की वस्तुओं का जस्तीकरण क्यों किया जाता है ?[2021AI] उत्तर:– लोहे की वस्तुओं को नम वायु में कुछ दिनों तक खुला छोड़ देने पर उनकी सतह पर जंग लगने के कारण उनका संक्षारण प्रारंभ हो जाता है । वस्तुओं को संक्षारित होने से बचाने के लिए उनकी सतह पर जस्ता धातु की परत बैठाई जाती है, जिसे जस्तीकरण कहते हैं । वस्तुओं का जस्तीकरण कर देने पर उनका संक्षारण रुक जाता है, क्योंकि जस्ता लोहे की अपेक्षा अधिक क्रियाशील होता है । फलस्वरूप नम वायु का प्रभाव जस्ता पर ही पड़ता है, लोहे पर नहीं । इसी कारण से लोहा की वस्तुओं का जस्तीकरण किया जाता है । 19. उभयधर्मी ऑक्साइड के कोई दो उदाहरण दें। इनकी अम्ल एवं क्षारक से अभिक्रिया के रासायनिक समीकरण लिखें। [2022AII] उत्तर:– कुछ धात्त्विक ऑक्साइडों में अम्लीय तथा क्षारीय दोनों ऑक्साइडों के गुण पाये जाते हैं, उन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहते हैं । उदाहरण:– ZnO, Al₂O₃ (i) ZnO + 2HCl → ZnCl₂ + H₂O (क्षारीय व्यवहार) ZnO + 2NaOH → Na₂ZnO₂ + H₂O (अम्लीय व्यवहार) (ii) Al₂O₃ + 6HC1→2AICI₃ + 3H₂O (क्षारीय व्यवहार) Al₂O₃ + 2NaOH → 2NaAlO₂ + H₂O (अम्लीय व्यवहार) 20. सोने से मिश्रधातु कैसे तैयार की जाती है ?[2023AII] उत्तर:– शुद्ध सोना 24 कैरेट का होता है । यह मुलायम धातु है । इसमें चाँदी या ताँबा मिलाकर मिश्रधातु तैयार की जाती है जो कठोर होती है । आमतौर पर भारतवर्ष में आभूषण तैयार करने के काम आने वाली सोने की मिश्रधातु 22 कैरेट सोना होती है । 22 कैरेट सोना बनाने के लिए 22 भाग शुद्ध सोने में 2 भाग चाँदी या ताँबा मिलाकर मिश्रधातु तैयार की जाती है । 21. संक्षारण क्या है ? सोदाहरण समझाएँ।[2024AII] उत्तर:– जब धातु है वायु , नमी या अन्य रासायनिक पदार्थों के प्रभाव से धीरे-धीरे खराब होने लगती है तो इस प्रक्रिया को संरक्षण कहते हैं यह धातु के सतह पर रासायनिक अभिक्रिया के कारण होता है । उदाहरण:– लोहा में जंग लंगना 22. परमाणु एवं आयन में क्या अंतर है ?[2025AI] उत्तर:– परमाणु एवं आयन में निम्नलिखित अंतर है |
| परमाणु एवं | आयन |
|---|---|
| (i) परमाणु किसी पदार्थ का वह छोटा कण है, जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है। | (i)जब कोई परमाणु इलेक्ट्रॉन त्यागता या प्राप्त करता है, तो वह आवेशित हो जाता है और आयन कहलाता है। |
| (ii) परमाणु सामान्य रूप से उदासीन होता है, क्योंकि इसमें प्रोटॉन और इलेक्ट्रॉन की संख्या समान होती है। | (ii) धनात्मक या ऋणात्मक आवेशित होता है, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या प्रोटॉनों से अधिक या कम होती है। |
| (iii) परमाणु स्वतंत्र रूप से मौजूद नहीं रह सकता, बल्कि अणुओं का निर्माण करता है। | (iii) आयन स्वतंत्र रूप से या यौगिकों के रूप में मौजूद हो सकते हैं। |
| (iv) परमाणु विद्युत: उदासीन होता है। | (iv) आयन आवेशित होता है। |
| 23. ग्रेफाइट अधातु होते हुए भी कौन-सा धातुई गुण प्रदर्शित करता है?[2025AII] उत्तर:– ग्रेफाइट अधातु होते हुए भी निम्नलिखित धातुईगुण प्रदर्शित करता है (i) यह ऊष्मा तथा विद्युत का सुचालक होता है (ii) इसमें धातु जैसे चमक होती है (iii) उसका गलनांक बहुत अधिक होता है जो धातुओं की एक और विशेषता है 24. प्लैटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने में किया जाता है क्यों?[2015AI, 2016AI] उत्तर:– प्लैटिना, सोना और चाँदी काफी बेशकीमती धातुएँ हैं ये प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाए जाते हैं साथ ही इनकी अभिक्रिया जल और ऑक्सीजन से नहीं होती है वायु के ऑक्सीजन और जलवाष्प की उपस्थिति में इसका संक्षाण नहीं हो पता है यही कारण है कि इन धातुओं के आभूषण बनाने में इनका बड़े पैमाने पर उपयोग होता है 25. निम्नलिखित मिश्रधातुओं के घटकों को लिखे तथा इसका उपयोग बतावें[2017AI] (i) स्टील (ii) पीतल (iii) काँसा (i) स्टील:– लोहा में निकेल और क्रोमियम मिलने पर यह मिश्र धातु स्टील बन जाता है इसमें जंग नहीं लगता है तथा काफी मजबूत होता है उपयोग:– बड़े-बड़े कल कारखाना, मकान बनाने तथा पुल निर्माण के कार्य में होता है (ii) पीतल:– इसमें 80% तांबा तथा 20% जिंक (Zn) होता है उपयोग:– बर्तन बनाने में होता है (iii) काँसा:– इसमें 90% कॉपर(Cu) तथा 10% टीन(Sn) होता है उपयोग:– मूर्तियाँ, सिक्के , मेडल आदि बनाने में किया जाता है |
| दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 1. भौतिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधतुओं में विभेद कीजिए[2015AII, 2017AII, 2025AI] या भौतिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधतु में अंतर बतावें उत्तर:– भौतिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधतु में अंतर निम्नलिखित अंतर है |
| धातु | अधातु |
|---|---|
| (i) धातुओं में विशेष प्रकार की चमक होती है। | (i) अधातुओं में ऐसी चमक नहीं होती है । अपवाद-ग्रेफाइट, आयोडीन |
| (ii) धातुएँ प्रायः विद्युत धनात्मक होती है। | (ii) अधातुएँ प्रायः विद्युत ऋणात्मक होती है। सिर्फ हाइड्रोजन विद्युत धनात्मक होता है । |
| (iii) धातुएं सामान्यत: कठोर होती है। | (iii) अधिकांश अधातुएँ नरम(मुलायम) होती हैं । |
| (iv) धातुओं को खींचकर तार बनाया जा सकता है। | (iv) अधातु से तार नहीं बनाए जा सकते हैं। |
| (v) धातुएँ तन्य और आघातवर्ध्य होती है। | (v) अधतु प्रायः भंगूर होती है। |
| (vi) धातु विद्युत और ऊष्मा का सुचालक होता है | (vi) अधातु विद्युत और ऊष्मा का कुचालक होता है |
| 2. रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधतुओं में विभेद कीजिए[2015AII, 2017AII, 2025AI] या रासायनिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधतु में अंतर बतावें उत्तर:– रासायनिक गुणों के आधार पर धातु एवं अधतु में अंतर निम्नलिखित अंतर है |
| धातु | अधातु |
|---|---|
| (i) धातुएँ ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके क्षरीय ऑक्साइड बनाती हैं। | (i) अधातुएँ ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके अम्लीय ऑक्साइड बनती है। |
| (ii) धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया करके लवण और हाइड्रोजन गैस बनाती है। | (ii) अधातुएँ सामान्यतः अम्लों से अभिक्रिया नहीं करती है। |
| (iii) धातुएँ इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनती है। | (iii) अधातुएँ इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणायन बनाते है। |
| (iv) धातुएँ विद्युत धनात्मक होती है। | (iv) अधातुएँ विद्युत ऋणात्मक होती है। |
| (v) ) धातुएँ क्लोरीन से संयोग कर आयनिक यौगिक का निर्माण करती है। | (v) अधातुएँ क्लोरीन से अभिक्रिया कर सहसंयोजक यौगिक बनाती है। |
| 3. धातुओं के भौतिक एवं रासायनिक गुणों का उल्लेख करें[2022AII] धातुओं के भौतिक गुण निम्नलिखित है (a) धातुएँ कठोर होती है (b) धातुएँ आघातवर्ध्य होती है (c) धातुएँ तन्य होती है (d) धातुएँ सोनरस भी होती है (e) धातुओं को पीट का लंबा तार बनाया जा सकता है धातुओं के रासायनिक गुण निम्नलिखित है (a) धातुएँ ऑक्सीजन से अभिक्रिया करके क्षरीय ऑक्साइड बनाती हैं (b) धातुएँ अम्लों से अभिक्रिया करके लवण और हाइड्रोजन गैस बनाती है (c) धातुएँ इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनती है (d) धातुएँ विद्युत धनात्मक होती है (e) धातुएँ क्लोरीन से संयोग कर आयनिक यौगिक का निर्माण करती है 4. जस्ता के अयस्क से जस्ता निष्कर्षण करने के सिद्धांत का उल्लेख करें [2015AI] उत्तर:– जस्ता के अयस्क से जस्ता निष्कर्षण का सिद्धांत निम्नलिखित है जस्ता निष्कर्ष का सिद्धांत जस्ता उसके अयस्क जिंक ब्लेड(Zns) एवं कैलामाइन(Zno₃) से प्राप्त किया जाता है । जस्ता निष्कर्षण का आधार अयस्क को शुद्ध करके उसे जस्ता ऑक्साइड में बदलना तथा फिर उसका अपचयन करना है । सांद्रण:– सांद्रण के द्वारा अयस्क से मिट्टी, बालू आदि अशुद्धियाँ हटाई जाती है । भर्जन या दहन:– सल्फाइड अयस्क को वायु में गर्म करने पर जस्ता ऑक्साइड बनता है । 5. लोहा के प्रमुख अयस्क के नाम एवं सूत्र लिखें इस अयस्क का सांद्रण कैसे होता है?[2015AII, 2023AI] उत्तर:– लोहे का प्रमुख हेमेटाइट(Fe₂O₃) है दूसरा अयस्क मैग्नेटाइट(Fe₃O₄) है । लोहे के अयस्क का सांद्रण:– लोहे के अयस्क में मिट्टी, बालू ,पत्थर आदि अशुद्धियाँ मिली रहती है इन्हें हटाकर अयस्क को शुद्ध करने की प्रक्रिया को सांद्रण कहते हैं । चुम्बकीय पृथक्करण विधि:– यह विधि मुख्यतः मैग्नेटाइट अयस्क के लिए प्रयोग की जाती है । चुंबकीय गुण के कारण लोहा अयस्क चुंबक की ओर आकर्षित हो जाता है, जबकि अशुद्धियां अलग रह जाती है । 6. निम्न पदों की परिभाषा दे [2019AII] (a) खनिज:– पृथ्वी की परत में पाई जाने वाली धातु युक्त ठोस पदार्य खनिज कहलाते हैं । (b) अयस्क:– जिस खनिज में प्रचुर मात्रा में धातु पाए जाते हैं तथा जिससे कम खर्च में ही एवं सरलता से धातु प्राप्त की जा सके उसे अयस्क कहते हैं । (c) गैंग:– पृथ्वी की परत से प्राप्त अयस्क में कई प्रकार के अवांछनीय पदार्थ मिश्रित रहते हैं। यह पदार्थ गैंग कहलाते हैं । (d) निस्तापन:– अयस्क को उच्ब ताप पर वायु की अनुपस्थिति में उसके द्रवनांक से कम ताप पर गर्म कर धातु को उसके ऑक्साइड में परिवर्तित करने की प्रक्रिया निस्तापन’ कहलाती है । (e) भर्जन:– अयस्क को वायु की उपस्थिति में अधिक ताप पर गर्म करने पर यह ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है । इस प्रक्रिया को भर्जन कहते हैं । 7. अयस्कों से धातु के निष्कर्षण में प्रयुक्त चरणों को लिखें[2011A, 2014AI, 2016AI, 2019AI] या धातुकर्म क्या है? इसके विभिन्न चरणों को लिखें :- [2011A, 2014AI, 2016AI, 2019AI] उत्तर:– अयस्क से शुद्ध धातु प्राप्त करने की प्रक्रिया को धातुकर्म कहते हैं अयस्क से शुद्ध धातु का निष्कर्षण कई चरणों में होता है यह चरण निम्नलिखित है (a) अयस्क का सांद्रण (b) सांद्रित अयस्क को धातु के ऑक्साइड में परिवर्तन (c) धातु के ऑक्साइड से धातु का निष्कर्षण (d) धातु का शुद्धिकरण ![]() 8. एल्यूमिनियम धातु का निष्कर्षण उसके अयस्क से कैसे किया जाता है?[2021AI] उत्तर:– एलुमिनियम के मुख्य अयस्क बॉक्साइट (Al₂O₃ • 2H₂O) है । इसी से एलुमिनियम का निष्कर्षण किया जाता है । निष्कर्षण :– बॉक्साइट से एलुमिना का निष्कर्षण दो चरणों में होता है । (i) बॉक्साइट से एलुमिना का निर्माण (बेयर की विधि):– बॉक्साइट अयस्क को बारीक महीन चूर्ण कर उच्च दाब पर गर्म सोडियम हाइड्रोक्साइड से अभिक्रिया कराई जाती है। एलुमिनियम ऑक्साइड सोडियम एलुमिनेट बनकर घुल जाता है । Al₂O₃ • 2H₂O + 2NaOH → 2NaAlO₂ + 3H₂O (बॉक्साइड) (सोडियम हाइड्रॉक्साइड) (सोडियम एलुमिनेट) (जल) घोल को छानकर उसे तनु बना लिया जाता है । इसमें ताजा अवक्षेपित एलुमिनियम हाइड्रोक्साइड डालते हैं । सोडियम एलुमिनेट, सोडियम हाइड्रोक्साइड बनकर अवक्षेपित हो जाता है । NaAlO₂ + 2H₂O → Al(OH)₃↓ + NaOH (सोडियम एलुमिनेट) (जल) (एलुमिनेट हाइड्रोक्साइड) (सोडियम हाइड्रोक्साइड) (ii) एलुमिना का विद्युत अपघटन (हॉल की विधि):– शुद्ध एलुमिना में क्रायोलाइट मिलाकर उसका विद्युत अपघटन किया जाता है । कैथोड पर एलुमिनियम और एनोड पर ऑक्सीजन मुक्त होता है । Al₂O₃ → 2Al³⁺ + 3O‾² 2Al³⁺+ + 6e → 2Al (कैथोड पर) 3O‾² → 3O₂ + 6e (एनोड पर) 9. मिश्र धातु किसे कहते हैं? इसके दो उदाहरण दें मिश्रधातु के तीन उपयोगों का वर्णन करें[2020AI] उत्तर:– मिश्रधातु-किसी धातु या अधातु एक निश्चित मात्रा में मिलाकर इच्छित गुणधर्म वाली मिश्रधातु प्राप्त किया जाता है। शुद्ध लोहा नरम होता है। उसमें थोडा कार्बन मिला देने पर इस्पात बनता है जो काफी कठोर और मजबूत होता है। इस्पात में थोडा निकेल और क्रोमियम मिला देने पर स्टेनलेस स्टील प्राप्त होता है। उपयोग :– (i) ड्यूरालुमिन एक मिश्रधातु है जिसमें Al = 95.5%, Cu = 3% तथा Mn = 1% और Mg = 0.5% पाया जाता है । इससे वायुयान की बॉडी तथा मोटर पार्टस का निर्माण किया जाता है । (ii) सोल्डर भी एक मिश्रधातु है जिसमें Sn = 50%, Pb = 50% होता है । इसका उपयोग तार तथा बर्तन आदि को जोड़ने में होता है । (iii) पीतल भी एक मिश्रधात है। इसमें Cu=80%, Zn = 20% पाया जाता है । इसका उपयोग बर्तन बनाने में होता है । |
अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल होम पेज पर विज़िट करें 👉🏿 galobalgyan.com
आने वाले फाइनल मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए
चैप्टर वाइज वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here
मॉडल सेट के वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here
