| कक्षा 10th के बिहार मेट्रिक बोर्ड की फाइनल परीक्षा में पिछले कई वर्षों से पूछे गए भौतिक विज्ञान (Physics) अध्याय-06 ऊर्जा के स्रोत(SOURCE OF ENERGY) के सभी महत्वपूर्ण एवं बार-बार पूछे जाने वाले सब्जेक्टिव वायरल प्रश्न इस अध्याय में शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी छात्र एवं छात्राओं को इस अध्याय का कोई भी महत्वपूर्ण प्रश्न न छूटे और वह परीक्षा में बेस्ट स्कोर प्राप्त कर सके इसीलिए क्लास 10th के सभी विद्यार्थी को सलाह दी जाती है कि वे इस अध्याय को बार-बार अभ्यास और पुनरावृति अवश्य करें ताकि परीक्षा में अच्छे से अच्छे अंक हासिल कर सके! |
| Quick Recap:– 👉🏿 ऊर्जा के उत्तम स्त्रोत वे हैं जो सस्ते, सुलभ हों, जिनका परिवहन, भंडारण आसान हो और जिनका इकाई द्रव्यमान अधिक ऊर्जा दे। 👉🏿 ऊर्जा स्त्रोतों का वर्गीकरण नवीकरणीय तथा अनवीकरणीय स्रोतों के रूप में किया जाता है। 👉🏿 जीवाश्मी ईंधन कोयला, पेट्रोल और प्राकृतिक गैस हैं। 👉🏿 हरे पौधे सौर ऊर्जा को प्रकाश संश्लेषण द्वारा रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित कर देते हैं। यह ऊर्जा जैव ऊर्जा कहलाती है। 👉🏿 पेड़-पौधों तथा जानवरों के शरीर में उपस्थित जैव पदार्थ को जैव मात्रा या बायोमास कहते हैं। 👉🏿 जल विद्युत ऊर्जा का नवीकरणीय स्त्रोत है। 👉🏿 सौर सेल सौर-ऊर्जा को सीधे ही विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन करने की युक्ति है। 👉🏿 सौर-ऊष्मांक का मान लगभग 1.4Kw/m² है। 👉🏿 बायोगैस का मुख्य अवयव मिथेन है, जिसकी उपस्थिति लगभग 75% है। 👉🏿 वह युक्ति जो पवन ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलता है, पवन चक्की कहलाता है। 👉🏿 सोलर कुकर में अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है। 👉🏿 समुद्र से प्राप्त होने वाली ऊर्जाओं में ज्वारीय ऊर्जा, तरंग ऊर्जा तथा महासागरीय तापीय ऊर्जा प्रमुख हैं। अतिलघु उत्तरीय प्रश्न 1. ईंधन से ऊर्जा को किस प्रक्रिया द्वारा उत्पन्न किया जाता है? [2014AII] उत्तर– दहन 2. जीवमंडल में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत क्या है?[2013C] उत्तर– सूर्य 3. सौर ऊर्जा की एक विशेषता लिखें [2016AII] उत्तर– यह एक प्रदूषण मुक्त ऊर्जा का विशाल स्रोत है। 4. बायोगैस का प्रमुख अवयव क्या है?[2011A, 2014AII] उत्तर– मिथेन 5. द्रवित पेट्रोलियम गैस क्या है?[2017AI] उत्तर– प्रोपेन और ब्यूटेन 6. CNG गैस क्या है?[2016C] उत्तर– CNG संपीडित प्राकृतिक गैस है। लघु उत्तरीय प्रश्न 01. भूतापीय ऊर्जा क्या है? [2026AI] उत्तर– भूतापीय ऊर्जा पृथ्वी के आंतरिक भागों में जमा प्रकृतिक ऊष्मा है, जो नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत है। 02. भू-ऊष्मीय ऊर्जा क्या है?[2026AII] उत्तर– भौमिकीय परिवर्तन के कारण पृथ्वी के गर्भ में गर्म चट्टानों के संपर्क में जल के आने पर भाप बनता है। जिसे पाइप द्वारा निकाला जाता है और उच्च दाव पर भाप विद्युत जनित्र के टरबाइन को घुमाता है तथा विद्युत ऊर्जा की प्राप्ति होती है जिसे भू-ऊष्मीय ऊर्जा कहते हैं। 03. दो ऊर्जा के स्रोतों का नाम लिखें ।[2020AI] उत्तर– डीजल और कोयला 04. अच्छा ईंधन क्या है?[2014C] उत्तर– अच्छा इंधन वह है जो अधिक ऊष्मा उत्पन्न करें, कम प्रदूषण करें, जिसका उष्मीय मान अधिक हो, जो आसानी से उपलब्ध हो और लागत कम हो, कम धुआं और हानिकारक गैस उत्पन्न करें जलने के बाद कम राख छोड़ें और नियंत्रित रूप से जले उसे अच्छा इंधन कहते हैं। 05. अच्छा ईंधन की क्या विशेषता है उत्तर– अच्छे ईंधन के निम्नलिखित विशेषताएं हैं। a. इसका उष्मीय मान अधिक होना चाहिए। b. इसका ज्वलन ताप उच्च होना चाहिए। c. ईंधन के दहन की दर संतुलित होना चाहिए। d. ईंधन में अज्वलनशील पदार्थों की मात्रा अल्प होनी चाहिए। e. ईंधन के जलने के पश्चात विषैली पदार्थ की उत्पत्ति कम-से-कम होनी चाहिए। 06. ऊर्जा का उत्तम स्रोत किसे कहते हैं?[2025AI] उत्तर– ऊर्जा का उत्तम स्रोत वह होता है, जो न्यूनतम पर्यावरणीय प्रभाव डालता है और आसानी से उपलब्ध होता है तथा प्रदूषण बहुत ही कम उत्पन्न करता है उसे ऊर्जा का उत्तम स्रोत कहते हैं । उदाहरण:– सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा इत्यादि 07. सूर्य की ऊर्जा का स्रोत क्या है? [2023AI] उत्तर– सूर्य की ऊर्जा का मुख्य स्रोत नाभिकीय संलयन प्रक्रिया है सूर्य के केंद्र में अत्यधिक तापमान और बहुत अधिक दाब पाया जाता है। इस अवस्था में हाइड्रोजन के चार नाभिक आपस में मिलकर एक हीलियम नाभिक बनाते हैं इस प्रक्रिया के दौरान हाइड्रोजन का थोड़ा सा द्रव्यमान ऊर्जा में बदल जाता है जिसे सूर्य की ऊर्जा का स्रोत कहते हैं। 08. सोलर सेल से विद्युत उत्पन्न करने के क्या लाभ है? [2023AII] उत्तर– सोलर सेल से विद्युत उत्पन्न करने के निम्नलिखित लाभ हैं। a. सोलर सेल नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है यह सूर्य के प्रकाश से बिजली बनाता है। b. यह प्रदूषण उत्पन्न नहीं करता है और यह पर्यावरण के अनुकूल है। c. इसमें ईंधन की आवश्यकता नहीं होती है, जिससे संचालन लागत कम रहती है। d. बिजली का बिल कम करने में मदद करता है। e. दूर के क्षेत्रों में भी बिजली उपलब्ध कराई जा सकती है। f. इसे कम बस्ती वाले जगह पर भी उपयोग किया जा सकता है। g. इसे कम रख रखाव की जरूरत होती है। h. यह सस्ता होता है। 09. हम ऊर्जा की एक विशेषता स्रोत की ओर क्यों ध्यान दे रहे हैं?[2018AII, 2019AII] Or हम ऊर्जा के वैकल्पिक के स्रोतों की ओर क्यों ध्यान दे रहे हैं? उत्तर– कोयला, पेट्रोल, डीजल आदि अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है, इसे बनने में लाखों करोड़ों वर्ष लगते हैं, पृथ्वी पर इसका भंडारण सीमित है। अगर हम इसका प्रयोग लगातार करते रहें तो यह शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा इसीलिए हमें ऊर्जा के संकट से बचने के लिए हमें ऊर्जा के वैकल्पिक के स्रोतों की ओर ध्यान ध्यान देना चाहिए। जैसे:– जल शक्ति, सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा इत्यादि 10. जीवाश्म ईंधन की क्या हानियाँ है? [2018AI, 2023AII] उत्तर– जीवाश्म ईंधन के निम्नलिखित हानियाँ हैं। a. इसके दहन से धुआँ उत्पन्न होता है, जिसके कारण वायु प्रदूषण होता है। b. इसके बनने में करोड़ों वर्ष लगते हैं। c. यह एक अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। d. यह प्रकृति में सीमित मात्रा में मौजूद(उपलब्ध) है। e. इसके धुएँ से श्वसन संबंधी रोग होते हैं। f. CO₂ गैस के कारण ग्रीनहाउस प्रभाव पड़ता है। 11. जीवाश्म ईंधन क्या है? उदाहरण सहित लिखिए [2014AII, 2025AI, 2025AII] उत्तर– कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे इंधनों का निर्माण जंतु तथा वनस्पति के अवशेषों के करोड़ों वर्ष तक पृथ्वी में दबे रहने से जो ईंधन बनता है उसे जीवाश्म ईंधन कहते हैं। 12. ऊर्जा स्रोत के रूप में जीवाश्म ईंधन और सूर्य की तुलना कीजिए और अंतर लिखिए[2011A] उत्तर– जीवाश्म ईंधन और सूर्य में निम्नलिखित अंतर है। |
| जीवाश्म ईंधन | सूर्य |
|---|---|
| यह अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। | यह नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है। |
| इसके जलने से वायु प्रदूषण और हानिकारक गैस निकलती है। | यह प्रदूषण मुक्त ऊर्जा स्रोत है। |
| यह एक दिन समाप्त हो जाएगा । | यह लंबे समय तक उपलब्ध रहने वाला स्रोत है। |
| इसके उपयोग में ईंधन खरीदने और परिवहन की आवश्यकता होती है। | इसमें ईंधन खरीदने की आवश्यकता नहीं होती है। |
| इसके उपयोग से CO₂ जैसे ग्रीनहाउस गैस निकलती है। | इसके उपयोग से ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन नहीं होता है। |
| 13. क्या जीवाश्म ईंधन नवीकरणीय है? कारण दें [2022AI] उत्तर– जीवाश्म ईंधन ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है कोयला, पेट्रोल तथा प्राकृतिक गैस जीवाश्म ईंधन के श्रेणी में आते हैं यह ईंधन करोड़ों साल बाद बनता है इसकी सुरक्षा करना अति आवश्यक है इसकी कमी को तत्काल भरपाई करना कठिन है। 14. नाभिकीय ऊर्जा से आप क्या समझते हैं?[2023AII] उत्तर– वह ऊर्जा है जो किसी परमाणु के केंद्रक से उत्पन्न होती है यह ऊर्जा परमाणुओं के नाभिकों के जुड़ने या टूटने से मुक्त होती है और इसका उपयोग मुख्य रूप से परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में बड़े पैमाने पर बिजली उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। 15. नाभिकीय संलयन से आप क्या समझते हैं? [2016C, 2022AII, 2025AII] उत्तर– वह प्रक्रिया जिसमें निम्न परमाणु क्रमांकों के संयोजन करने पर एक भारी परमाणु नाभिक निर्मित होता है, नाभिकीय संलयन कहलाता है, इस अभिक्रिया में काफी ऊर्जा उत्सर्जित होती है। 16. नाभिकीय विखंडन क्या है?[2014C, 2022AI, 2023AI] उत्तर– वह प्रक्रिया है जिसमें किसी भारी परमाणु के नाभिक का न्यूट्रॉन के प्रहार से दो या अधिक छोटे नाभिकों में टूटना तथा इस दौरान अत्यधिक ऊर्जा का निकलना नाभिकीय विखंडन कहलाता है। उदाहरण:– यूरेनियम 235 का नाभिक न्यूट्रॉन के प्रहारसे टूट कर बड़ी मात्रा में उर्जा उत्पन्न करता है। 17. नवीकरणीय और अनवीकरणीय स्रोत क्या है? इनके दो उदाहरण दें [2024AI, 2025AII] उत्तर– नवीकरणीय स्रोत:– वह ऊर्जा स्रोत जो प्रकृति द्वारा बार-बार बनते रहते हैं और जल्दी समाप्त नहीं होते हैं नवीकरणीय स्रोत कहलाते हैं। उदाहरण:– सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, बायोगैस अनवीकरणीय स्रोत:– वह ऊर्जा स्रोत जिनका भंडार सीमित होता है और एक बार प्रयोग होने के बाद उन्हें दोबारा बनाने में लाखों करोड़ों वर्ष लगते हैं अनवीकरणीय स्रोत कहलाते हैं। उदाहरण:– कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस 18. नवीकरणीय और अनवीकरणीय स्रोत में अंतर बताइए नवीकरणीय और अनवीकरणीय स्रोत में निम्नलिखित अंतर है। |
| नवीकरणीय स्रोत | अनवीकरणीय स्रोत |
|---|---|
| वह ऊर्जा स्रोत जो प्रकृति द्वारा बार-बार बनते रहते हैं और जल्दी समाप्त नहीं होते हैं नवीकरणीय स्रोत कहलाते हैं। | वह ऊर्जा स्रोत जिनका भंडार सीमित होता है और एक बार प्रयोग होने के बाद उन्हें दोबारा बनाने में लाखों करोड़ों वर्ष लगते हैं अनवीकरणीय स्रोत कहलाते हैं। |
| नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत वायुमंडल को प्रदूषित नहीं करते हैं। | अनवीकरणीय ऊर्जा स्रोत वायुमंडल को प्रदूषित करते हैं। |
| ये पर्यावरण लिए अधिक अनुकूल होते हैं। | ये पर्यावरण के लिए कम अनुकूल होते हैं। |
| उदाहरण: सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा, बायोगैस है। | उदाहरण: पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, यूरेनियम है। |
| दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 1. बायोगैस संयंत्र की मूल बनावट तथा क्रिया का वर्णन करें[2023AI, 2025AI] उत्तर– बायोगैस संयंत्र की मूल बनावट का चित्र नीचे दिया गया है। ![]() क्रिया:– बायो गैस बनाने के लिए मिश्रण टंकी में गोबर तथा जल का गाढ़ा घोल बनाया जाता है। इस घोल को कर्दम(slury) कहा जाता है। मिश्रण टंकी से कर्दम(slury) को संपाचित्र में डाला जाता है। जो चारों तरफ से बंद एक कक्ष है। संपाचित्र में ऑक्सीजन नहीं होता है। संपाचित्र में सूक्ष्म जीव (जिन्हें जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है) कर्दम के जटिल यौगिक का अपघटन कर देता है। इस अपघटन से कई गैसो जैसे मिथेन, कार्बनडाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, हाइड्रोजन सल्फाइड गैस पैदा होती है। इस जैब गैस को संपाचित्र के ऊपरी भाग में बनी गैस टंकी में जमा किया जाता है जहाँ से पाइपों के द्वारा उपयोगकी जाती है। 2. सौर कुकर का उपयोग करने के क्या लाभ तथा हानियाँ हैं?[2023AI] उत्तर– सौर कुकर के उपयोग करने के लाभ a. यह प्रदूषण उत्पन्न नहीं करता है, लेकिन हमारे भोजन को पकता है । b. इसके लिए हमें कुछ भगतान नहीं करना पड़ता है । c. इसका उपयोग सरल है । d. सौर-कुकर द्वारा बनाए गए भोजन में पौष्टिक तत्व का क्षय नहीं होता है। सौर कुकर उपयोग करने के हानियाँ a. खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है। b. बादल के दिनों में सौर-कुकर से खाना बनाने में अत्यंत कठिनाई होती है। c. चपाती या भुना जाने वाला भोजन और सौर-कुकर द्वारा नहीं बनाया जा सकता है। d. हमेशा सौर-कुकर को सूर्य की दिशा में करना पड़ता है। 3. उत्तम ईंधन से आप क्या समझते हैं? [2022AII] उत्तर– वह ईंधन जिसका उष्मीय मान अधिक हो, जो सस्ता और आसानी से उपलब्ध हो, जिससे प्रज्वलन ताप की प्राप्ति हो और जलने पर कम धुआँ और अधिक उष्मा उत्पन्न करता हो, उसे उत्तम ईंधन कहते हैं। 4. जब गैस संयंत्र का व्यवस्था आरेख खींचें [2022AII] उत्तर– ![]() 5. जैव गैस संयंत्र की कार्य विधि समझावें [2022AII] उत्तर– जैव गैस संयंत्र की कार्य विधि निम्नलिखित है। a. पानी और जानवरों के गोबर को बराबर मात्रा में मिलाकर मिश्रण बनाया जाता है। b. मिश्रण को डायजेस्टर टैंक में भर दिया जाता है। c. आंशिक रूप से टैंक को मिश्रण से भरा जाता है फिर इसके ऊपरी मुँह को दो माह के लिए बंद करके छोड़ दिया जाता है। d. डायजेस्टर में सूक्ष्मजीवों की क्रिया से जैव मात्रा के जटिल यौगिकों का अपघटन होता है। e. पानी के अनुपस्थिति में डाइजेस्टर में उपस्थित जैव मात्रा को निम्नीकरण कर देते हैं डाइजेस्टर में जैव गैस उत्पन्न होते हैं और यह गाढ़ा घोल(स्लरी) को दबाब से नीचे ठेल देते हैं और गैस ऊपर आ जाता है। f. पाइप द्वारा गैस को उपभोक्ता के पास भेज दिया जाता है। g. बायोगैस लगातार प्राप्त करने के लिए डाइजेस्टर में समय-समय पर स्लरी डाला जाता है। 6. सूर्य की ऊर्जा का स्रोत क्या है? वर्णन करें[2024AI] उत्तर– सूर्य की किरणों से हासिल की गई ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। सौर ऊर्जा का स्रोत सूर्य होता है इसीलिए इसे सूर्य ऊर्जा भी कहते हैं। धरती पर मौजूद गर्मी ही सौर ऊर्जा कहलाती है धरती पर सौर ऊर्जा ही एक मात्र ऐसा ऊर्जा है, जो अन्य ऊर्जा स्रोतों की तुलना में अत्यधिक मात्रा में उपलब्ध है। सूर्य से पृथ्वी पर अधिक मात्रा में ऊर्जा पहुंचती है तथा पृथ्वी पर इसके इस्तेमाल विद्युत उत्पन्न करने में भी किया जाता है। सौर ऊर्जा स्रोत से दैनिक जीवन में अनेक कार्य किया जाता है। खाना बनाने के लिए सौर-कुकर का उपयोग करते हैं। बिजली प्राप्त करने के लिए सौर सेल एवं सौर पैनल का उपयोग करते हैं। 7. ऊर्जा संकट क्या है? इसके समाधान का उल्लेख करें[2016AII, 2025AI] उत्तर– ऊर्जा संकट वह स्थित है जब ऊर्जा (बिजली, पेट्रोल, डीजल, कोयला, प्राकृतिक गैस आदि) की मांग उसकी उपलब्ध आपूर्ति से अधिक हो जाती है, जिससे ऊर्जा की कमी उत्पन्न हो जाती है, जिसे ऊर्जा संकट कहा जाता है। ऊर्जा संकट का समाधान:- ऊर्जा संकट का समाधान निम्नलिखित है। a. ऊर्जा का संतुलित एवं कम उपयोग करना b. सौर, पवन, जल, बायोगैस जैसी नवीकरणीय ऊर्जा का अधिक उपयोग करना। c. ऊर्जा दक्ष उपकरणों (LED बल्ब, स्टार-रेटेड उपकरण) का उपयोग करना। d. ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना। e. वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना। f. जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम कर वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का विकास करना। |
अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल होम पेज पर विज़िट करें 👉🏿 galobalgyan.com
आने वाले फाइनल मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए
चैप्टर वाइज सभी वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz टेस्ट के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here
मॉडल सेट के सभी वायरल और V.V.I ऑब्जेक्टिव लाइव Quiz टेस्ट के लिए लिंक पर क्लिक करें 👉🏿 Now Click Here
इस वेबसाईट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें

